Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'शादी टूटने का इंतजार...', Priyanka Chopra का छलका दर्द, पति Nick Jonas संग उड़ी अफवाहों पर किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 12:24 PM (IST)

    साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने एक-दूसरे से शादी की थी। शादी के वक्त उनके रिश्ते को लेकर कई सारी बातें हुईं ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने निक संग अलग होने की अफवाहों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रियंका चोपड़ा ने निक संग अलग होने की अफवाहों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेटिंग, शादी या तलाक... ग्लैमर वर्ल्ड के सितारे अपने प्रोफेशनल फ्रंट से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) भी उन्हीं में से एक हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। महीनों की डेटिंग के बाद ही उनकी अचानक शादी पर भी सवाल उठे थे। यहां तक कि एज गैप, इंटरकल्चरल वेडिंग और बैकग्राउंड्स को लेकर भी कपल की स्क्रूटनी हुई। सिर्फ शादी के दौरान ही नहीं, बल्कि शादी के बाद भी कपल को अपने रिश्ते के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

    क्या अलग हो रहे हैं प्रियंका और निक?

    कभी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की अफवाह उड़ी तो कभी कहा गया कि वे सिर्फ अच्छे कपल होने का दिखावा करते हैं। अब वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने रूमर्स और स्क्रूटनी को लेकर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने कहा-

    हम आठ साल से साथ हैं। अगर लोग हमारे रिश्ते के खत्म होने का इंतजार करते रहना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। मैंने इसके बारे में सोचना बंद कर दिया। मुझे नहीं पता कि हममें ऐसा क्या था जो लोगों को बुरा लगता था। मुझे लगता है कि इसका एक इंटरकल्चरल नेचर था- अलग-अलग देश, अलग-अलग धर्म, उम्र का अंतर।

    यह बहुत दुख देने वाला था। हम दोनों बाहर देखने के बजाय, बस एक-दूसरे को देखते रहे और हमने सोचा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' तो अब यह सब कुछ पानी की तरह है। 

    यह भी पढ़ें- निक जोनस-रणवीर सिंह की तरह करें गर्लफ्रेंड को Propose, प्रियंका-दीपिका भी नहीं कर पाई थीं इनकार

    Priyanka and Nick

    खबरें और भी

    मुलाकात के 6 महीने बाद ही प्रियंका-निक ने की थी शादी

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में ही डेटिंग करना शुरू किया था। देसी गर्ल ने बताया कि डेटिंग के 6 महीने बाद ही उन्होंने शादी कर ली, जो थोड़ा जल्दी था। बकौल एक्ट्रेस-

    हमने मिलने के छह महीने के अंदर ही बहुत जल्दी शादी कर ली। जब मैंने उनसे शादी की तो मुझे लग ही नहीं रहा था कि यह सच है क्योंकि मुझे लगा, यह पागलपन है। यह दिखावा है लेकिन निक में पूरी ईमानदारी है। यह मुझे हर दिन इंस्पायर करती है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और सास-ससुर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निक के माता-पिता अच्छे शांत और संत की तरह हैं, इसलिए उनके पति भी वैसे ही हैं। 

    यह भी पढ़ें- बैंगनी रंग, 765 ग्राम वजन...प्री मैच्योर पैदा हुई थीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas ने खोले राज