Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra को ये क्या हुआ, एक्ट्रेस ने दिखाया खून से सना चेहरा, शूटिंग के दौरान ऐसी हो गई हालत

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 08:13 AM (IST)

    एक्ट्रेस Priyanka Chopra ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनके गानों से लेकर फिल्में तक इंटरनेशनल लेवल पर पसंद की जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक फिल्म की शूट ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा
    2. प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर लगी चोट
    3. 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लिए कर रहीं शूटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज बड़ी ग्लोबल स्टर बन चुकी हैं। वह न सिर्फ अपनी कामयाबी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका वर्किंग स्टाइल भी फेमस है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में बिजी हैं। मगर लगता है कि प्रियंका ने कुछ ज्यादा ही काम कर लिया है। शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर चोटें लगी हैं।

    ब्यूटी विद ब्रेन्स कही जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ शूटिंग या अपनी फैमिली से जुड़ी कोई न कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं। कभी मालती संग खेलते हुए, तो कभी निक जोनस (Nick Jonas) के कॉन्सर्ट से, 'देसी गर्ल' अपने फैंस को अपनी किसी भी ऐसी अपडेट से दूर नहीं रखतीं।  

    प्रियंका को चेहरे पर लगी चोट

    इस बार भी प्रियंका ने ऐसा ही किया। उन्होंने फैंस को सेट पर शूटिंग के दौरान लगी चोट की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की, जिसमें काफी खरोंच नजर आ रही है। चेहरा देखकर ही लग रहा है कि प्रियंका को स्टंट के दौरान बुरी तरह हिट किया गया होगा।

    एक्ट्रेस ने दिखाया खून से लथपथ चेहरा

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका के चेहरे पर दाहिनी ओर माथे पर खून की छींटें नजर आ रही हैं। चोट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन निशान गंभीर है। बता दें कि 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन मूवी है। प्रियंका इसमें खतरनाक एक्शन सीन्स और स्टंट करते हुए नजर आएंगी। 

    खबरें और भी

    चोट लगी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'पता नहीं पिछले कुछ साल में मैंने अपनी कितनी चोट लगी तस्वीरें पोस्ट की होंगी।' 

    प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों पूरी फैमिली के साथ अयोध्या आई थीं। तब माना जा रहा था कि वह किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में आई हैं। एक्ट्रेस के पिछले कई समय से 'जी ले जरा' में काम करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी कुछ भी ऑनबोर्ड नहीं है। इसके अलावा 22 अप्रैल को डिज्नी पर 'टाइगर' रिलीज हो रही है। इस मूवी में प्रियंका ने वॉइस ओवर किया है।

    'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी में प्रियंका के स्टंट सीन भी हैं। इसकी शूटिंग फ्रांस में हो रही है। शूटिंग से समय निकालकर प्रियंका, मालती के साथ फ्रांस घूमने भी निकल जाया करती हैं। 

    यह भी पढ़ें: अपनी 'देवी' समीशा के पैर धोकर शिल्पा शेट्टी ने मनाई दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन की क्यूट फोटो ने भी जीता दिल