Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji देख रहे फैंस से अचानक मिलने पहुंचे रितेश देशमुख, फिर हुआ कुछ ऐसा...इमोशनल हो गया पूरा इंटरनेट

    Updated: Tue, 05 May 2026 12:04 PM (IST)

    राजा शिवाजी बनकर धमाल मचा रहे रितेश देशमुख हाल ही में अपने फैंस से मिलने अचानक सिनेमाघर में पहुंचें। वहां एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब इमोशनल हो ...और पढ़ें

    सिनेमाघरों में पहुंचकर रितेश देशमुख ने दिया फैंस को सरप्राइज

    सिनेमाघरों में पहुंचकर रितेश देशमुख ने दिया फैंस को सरप्राइज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख इस वक्त सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji Box Office) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंडिया के साथ-साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी सफलता का बिगुल बजा चुकी है।

    'राजा शिवाजी' की सफलता के बीच अब रितेश देशमुख का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

    फैंस को सरप्राइज देने सिनेमाघरों में पहुंचे रितेश देशमुख

    सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो को एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' की चल रही स्क्रीनिंग के बीच फैंस को सरप्राइज देने के लिए थिएटर पहुंचे। रितेश देशमुख को अचानक सामने देखने के बाद फैंस ने उन्हें पूरी तरह से घेर लिया, उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करने लगे और उनके लिए चीयर करने लगे।

    'राजा शिवाजी' के रूप में रितेश देशमुख को देखकर फैंस कितने ज्यादा खुश थे, इसका अंदाजा उनकी इलेक्ट्रिफाइंग एनर्जी से साफ लगाया जा सकता था। हालांकि, इस बीच जिस मोमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा इमोशनल कर दिया, वह एक फैन का था। 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग के दौरान जब रितेश देशमुख स्टेज पर खड़े थे, ठीक उसी वक्त एक इमोशनल फैन उनकी तरफ दौड़ा आया और उनके पैर छूकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ने दुनियाभर में बजाया बिगुल, मंडे टेस्ट का आ गया रिजल्ट

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Soham Tare (@being_esta)

    4 दिन में 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर पाई जीत

    'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने सिर्फ 4 दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा मूवी की कुल कमाई 6.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

    raja shivaji worldwide collection day 1 (1)

    खबरें और भी

    रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मराठी के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। शुरुआती 4 दिनों में जहां इस मूवी के मराठी वर्जन ने 27.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं हिंदी वर्जन से फिल्म ने अब तक 12.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: मंडे को महादेव की कृपा से धनवान हुई 'राजा शिवाजी', पीरियड ड्रामा ने कमाई मोटी रकम