यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakul-Jackky Wedding: शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर तक, रकुल-जैकी की शादी में शामिल होंगे ये बाराती
Rakul-Jackky Wedding एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बनी हुई है। यह कपल 21 फरवरी को सात फेर ...और पढ़ें

HighLights
- 21 फरवरी को है रकुल और जैकी की शादी
- शादी के लिए गोवा पहुंचे कई सितारे
- 'नो फोन पॉलिसी' के बीच होगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के लवली कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शाही शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को यह कपल गोवा के आलिशान होटल में सात फेरे लेगा। इनकी शादी का हिस्सा बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे गोवा पहुंंच चुके हैं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। गोवा के उस होटल में भी काफी चहल पहल देखने को मिल रही है, जहां ये कपल शादी के बंदन में बंधेगा। इस बीच गोवा एयरपोर्ट से उन सितारों के फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जो बाराती बनकर शादी में शामिल होंगे।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
एयरपोर्ट से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कुछ फोटो सामने आई है। जहां शिल्पा हमेशा की तरह कूल और सोबर लुक में नजर आईं। वहीं, राज कुंद्रा गमछा प्रिंट वाली शर्ट में अपना स्टाइल स्टेटमेंट कैरी करते नजर आए। ऐसी चर्चा है कि रकुल-जैकी की शादी में राज और शिल्पा स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे।
.jpg)
पत्नी के साथ पहुंचे वरुण धवन
कुछ ही महीनों में पिता बनने वाले एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी इस शादी का हिस्सा बनने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। वह पत्नी नताशा दलाल के साथ गोवा पहुंच चुके हैं। वरुण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रेग्नेंट पत्नी नताशा गोवा के जायकों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।
खबरें और भी

ये सितारे भी हुए शामिल
रकुल और जैकी की शादी के लिए आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, डेविड धवन, महेशा मांझरेकर सहित कई और सितारे पहुंचे हैं।

शादी में होंगे सख्त नियम
रकुल और जैकी की शादी कुछ नियमों के बीच संपन्न होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इनकी शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

रकुल और जैकी खुद ही अपनी शादी की एक्सक्लूजिव फोटो शेयर करेंगे। इसके अलावा सभी फंक्शन के लिए एक थीम रखा गया है और उसी अनुसार लोगों को परफॉर्मेंस देनी होगी।
यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: मार्च में इस दिन शादी करेंगे पुलकित और कृति, वेडिंग डेट हुई फाइनल!
