Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika की शादी में अपनी फिल्म Satya का गाना बजने पर Ram Gopal Varma ने किया रिएक्ट, कही ये बड़ी बात

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 03:59 PM (IST)

    अनंत-राधिका की शादी लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई है। शुक्रवार को इस कपल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने डांस से रौनक लगा दी। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ ...और पढ़ें

    डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Photo Credit: X)
    डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. राम गोपाल वर्मा ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
    2. उनकी फिल्म के गाने पर प्रियंका ने किया था डांस
    3. डायरेक्टर बोले कला की कोई सीमा नहीं होती

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आखिरकार शुक्रवार को संपन्न हो गई है। इस शाही शादी में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए।

    साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स भी इस ग्रैंड फंक्शन का हिस्सा बने थे। अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने डांस से फंक्शन में चार चांद लगा दिए। उनके कई वीडियो देखने को मिले। एक वीडियो में एक्ट्रेस 'सत्या' फिल्म के गाने 'सपने में मिलती है' पर डांस करते हुए नजर आईं। अब इस पर राम गोपाल वर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है।

    यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में Priyanka Chopra ने मिस कीं ये चीजें, ग्रैंड वेडिंग से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    कला की नहीं कोई सीमा

    दरअसल, 'सपने में मिलती है' गाना फिल्म सत्या का है और इस मूवी का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने ही किया है। इसके ओरिजिनल गाने में मनोज बाजपेयी और शेफाली शाह थे। गाने को आवाज आशा भोसले और सुरेश वाडकर ने दी है। ऐसे में जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें एक्ट्रेस दिल खोल कर इस गाने पर डांस करते हुए नजर आईं।

    शनिवार को डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के सबसे अमीर आदमी की शादी में बॉम्बे की एक झुग्गी बस्ती का विवाह गीत बजाया जा रहा है। यह एक बार फिर साबित करता है कि कला की कोई सीमा नहीं होती।

    खबरें और भी

    यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन

    राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि यह वह पावर है, जो आपने गानों और फिल्मों को दी है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि सिर्फ राम गोपाल वर्मा ही ऐसी लाइनें लिख सकते हैं।

    बता दें कि इस गाने के अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर ईशा अंबानी के साथ मिलकर जमकर डांस किया था।

    यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में Nick Jonas को अनन्या पांडे ने दिया धक्का! प्रियंका चोपड़ा के पति का रिएक्शन वायरल