विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 साल पुराना Ramayan का Cult Song, राम-सीता के फेरे के वक्त औरतों ने गाया था गीत; नेत्रहीन गीतकार ने लिखे बोल 

Published: Sun, 17 May 2026 03:24 PM (IST)

रामायण (Ramayan) में राम और सीता के विवाह के दौरान एक गीत गाया गया था जो तीन दशक के बाद भी कल्ट है।

राम और सीता के फेरे के वक्त गाया गया आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

राम और सीता के फेरे के वक्त गाया गया आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर का रामायण (Ramayan) टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। इस पौराणिक शो के कलाकार अपनी असली पहचान से ज्यादा किरदारों के नाम से घर-घर में मशहूर हो गए। चाहे राम की भूमिका में अरुण गोविल हों या फिर सीता के रोल में दीपिका चिखलिया। 

शो और किरदारों के साथ-साथ रामानंद सागर के रामायण के गानों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो में कई गाने बजे जो कल्ट क्लासिक बन गए। एक गीत राम और सीता के विवाह के दौरान भी बजा जिसे एक नेत्रहीन गायक ने लिखे थे।

राम-सीता के विवाह का गीत

रामायण में जब राम ने सीता के साथ विवाह किया था, उस वक्त कई गाने बजे। एक गाना उनके फेरों के दौरान बजा। शो में दिखाया गया था कि जब राम और सीता सात फेरे लेते हैं, तब सीता पक्ष की महिलाएं गीत गाती हैं। यह गीत था 'सिया रघुवर जी के संग परन लागी' (Siya Raghuvar Ji Ke Sang Paran Laagi)। यह गीत वरमाला से शुरू होकर राम और सीता के फेरों तक बजता है।

यह भी पढ़ें- Ramayan के 'हनुमान जी' की रशियन बहू, तब्बू के Ex-जीजा की पत्नी की ये हैं खूबसूरत तस्वीरें

Ramayan

37 साल से कल्ट बना है गीत

जब यह गीत आया, तब यह हर शादी में बजने वाला सबसे मशहूर गीत बन गया। यह हर शादी में बजने लगा। 37 साल बाद भी यह गीत कल्ट बना हुआ है। यूट्यूब पर इस गीत पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं। इस गीत को भले ही शोभना जोगी, हेमलता और साथी ने अपनी आवाज दी थी, लेकिन इसके बोल नेत्रहीन संगीतकार और गीतकार रविंद्र जैन (Ravindra Jain) ने लिखे थे। उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी दिया था। 

 

रविंद्र जैन ने रामायण में कई आइकॉनिक गानों के बोल लिखे। रामायण के अलावा रविंद्र जैन ने श्री कृष्ण, जय हनुमान, जय वीर हनुमान, संकट मोचन हनुमान और रामायण (2008) को भी म्यूजिक दिया, साथ ही गीत के बोल लिखे। 

यह भी पढ़ें- Ramayan में लव-कुश के लिए सांपों का इस्तेमाल क्यों करते थे रामानंद सागर? चौंकाने वाली है वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।