Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ी Ramayana की 'सीता' को आमिर खान की फिल्म करने का हुआ पछतावा? बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'एक दिन'

    Updated: Thu, 07 May 2026 06:34 PM (GMT+05:30)

    साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म एक दिन (Ek Din) को लेकर कहा है कि वह रोल के लिए सही नहीं थीं। ...और पढ़ें

    एक दिन मूवी को लेकर साई पल्लवी का बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एक दिन मूवी को लेकर साई पल्लवी का बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ की मशहूर अदाकारा साई पल्लवी (Sai Pallavi) अब हिंदी फिल्मों में भी अपनी एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) निर्मित एक दिन (Ek Din Movie) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

    रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' में साई पल्लवी ने आमिर के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। साथ ही एक्ट्रेस को भी अपने रोल के लिए ट्रोलिंग सहनी पड़ी। फिल्म के प्रमोशन में भी सही से हिंदी न बोल पाने की वजह से भी उनकी आलोचना हुई। 

    एक दिन मूवी करके पछता रहीं साई पल्लवी?

    अब साई पल्लवी ने माना है कि वह 'एक दिन' में अपने रोल के सूटेबल नहीं थीं। जुनैद खान के अपोजिट उनका रोल सही नहीं था। आमिर खान टॉकीज यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में साई पल्लवी, जुनैद खान के साथ बातचीत कर एक दिन में अपने रोल के बारे में बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा-

    मुझे नहीं लगता है कि मैं इस रोल के लिए बनी थी। मुझे लगता है कि मुझे गलत कास्ट किया गया है। मुझे ऐसा ही महसूस होता है। यह रोल किसी ऐसे नए इंसान को मिलना चाहिए था जिसमें थोड़ी-सी चंचलता हो।

    vwe

    यह भी पढ़ें- कॉपी निकली आमिर के बेटे जुनैद खान की Ek Din, 10 साल पुरानी फिल्म से मिलता है एक-एक सीन

    क्यों 'एक दिन' के लिए बोला हां?

    साई पल्लवी ने अपनी बात को समझाते हुए आगे बताया कि आखिर वह 'एक दिन' को करने से क्यों राजी हो गईं। उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म का पैमाना नहीं, बल्कि कुछ और चीज प्रेरित करती है। उस समय मेरी जिंदगी में मैंने बहुत सारी ऐसी फिल्में की थीं जो काफी गंभीर थीं और मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो हल्का-फुल्का हो, जिसमें मुझे फिल्म बनाने के दौरान और उसके बाद भी बहुत ज्यादा मानसिक तनाव न झेलना पड़े।"

    खबरें और भी

    साई पल्लवी ने आगे कहा, "इसलिए जब यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तो मुझे लगा कि यह 'बिफोर सनराइज' जैसी फिल्मों की लिस्ट में आएगी क्योंकि मुझे 'बिफोर सनराइज' पसंद है और मुझे लगा कि यह भी वैसी ही होगी।"

    साई पल्लवी की आगामी फिल्म

    'एक दिन' के बाद साई पल्लवी 4000 करोड़ी फिल्म रामायण में सीता की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ek Din ने ओपनिंग कलेक्शन से कर दिया हैरान, Raja Shivaji के सामने रोमांटिक फिल्म का हुआ ये हाल