Ranabaali Teaser: अंग्रेज के खिलाफ 'रणबाली' की जंग, रोंगटे खड़े करता है ट्रेलर; विजय का एक्शन दमदार
Ranabaali Teaser OUT: विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म रणबाली का टीजर एक्शन से भरा हुआ है। फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक भी सामने आया है।

रणबाली का टीजर हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
अपकमिंग पीरियड ड्रामा रणबाली का टीजर आउट
भारत के भीषण आकाल पर आधारित है फिल्म
विजय देवरकोंडा संग रश्मिका निभा रहीं लीड रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड पीरियड एक्शन फिल्म रणबाली (Ranabaali) का टीजर सामने आ गया है। महीनों से फिल्म का इंतजार हो रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
1800 के दौर में सेट राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी रणबाली औपनिवेशिक भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1876-1878 के दौरान पड़े विनाशकारी 'ग्रेट इंडियन फेमिन' (महा अकाल) के इर्द-गिर्द घूमती है।
क्या है रणबाली की कहानी?
9 सितंबर को फिल्म का टीजर जारी किया गया जिसकी झलक भीषण अकाल के सीन से शुरू होता है। भीषण आकाल से प्रेरित लोगों पर अंग्रेजों का जुल्म दिल कचोटता है। तब बेबस लोगों का मसीहा रणबाली आता है जो अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में रणबाली की भूमिका विजय देवरकोंडा निभा रहे हैं।
एक्शन अवतार में दमदार लगे विजय
रणबाली के टीजर के सीन्स दिल दहलाते हैं। टीजर में विजय देवरकोंडा दमदार लगे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना की झलक ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म को उन 80 लाख लोगों की याद में बनाया गया है जिनकी ब्रिटिश शासन के दौरान मृत्यु हुई थी। हालांकि, अभी जो ट्रेलर जारी किया गया है, वो हिंदी में नहीं है। सिर्फ तेलुगु में फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है।
View this post on Instagram
इस टीजर को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा है, "कभी न भूलें। वे लोग जो मेहमान बनकर आए और जालिम बनकर रह गए। हमारे गांवों के वे लोग जिन्होंने खून-खराबा करने का फैसला किया।" फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
कब रिलीज होगी रणबाली?
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रणबाली 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की अनाउंसमेंट रश्मिका और विजय की शादी के दौरान ही की गई थी। उस वक्त भी फिल्म की पहली झलक लोगों को खूब पसंद आई थी और अब टीजर भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
