Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor ने 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी को बाहों में उठाकर दिखाई केमिस्ट्री, Video में यूजर्स ने पकड़ी ये कमी

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:23 PM (IST)

    Filmfare Award 2024 बीते दिन गुजरात के गांधीनगर में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड शो में सितारों का मेला लगा। इस फंक्शन से कई वीडियोज ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor ने 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी को बाहों में उठाकर दिखाई केमिस्ट्री / Photo- Twitter
    Ranbir Kapoor ने 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी को बाहों में उठाकर दिखाई केमिस्ट्री / Photo- Twitter

    HighLights

    1. रणबीर कपूर ने भाभी 2 तृप्ति डिमरी को बाहों में लेकर किया डांस
    2. फिल्मफेयर में दोनों अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए हुए ट्रोल
    3. तृप्ति डिमरी का डांस देख यूजर्स हुए गुस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor- Tripti Dimri Dance Video: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में सितारों का मेला लगा। इस अवॉर्ड शो का आयोजन इस बार गुजरात में किया गया, जहां दो दिन तक सितारों ने मंच पर खूब धमाल किया।

    आलिया भट्ट ने जहां फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया, तो वहीं रणबीर कपूर को 'एनिमल' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मंच पर 'जमाल कुडू' गाने पर अपने शानदार स्टेप्स दिखाए।

    इसके अलावा इस अवॉर्ड फंक्शन से रणबीर कपूर और नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर भाभी 2 के साथ मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाते हुए नजर आए। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक चीज की काफी कमी लगी।

    रणबीर कपूर ने तृप्ति संग दिखाई अपनी हॉट केमिस्ट्री

    रणबीर कपूर को किसी भी अवॉर्ड शो में बहुत ही कम परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। फिल्मफेयर के मंच पर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' के लिए सिर्फ अवॉर्ड ही नहीं लिया, बल्कि उन्होंने फिल्म में जोया का किरदार निभाने वाली और 'भाभी-2' के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस हो चुकीं तृप्ति डिमरी के साथ 'पहले भी मैं' गाने पर परफॉर्म किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के प्यार में डूबीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ Jamal Kudu पर किया डांस

    रेडिट द्वारा पोस्ट की गयी इस वीडियो में मंच पर तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर की हॉट केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आए। दोनों के डांस में उनकी क्लोजनेस तो दिखी ही, लेकिन रणबीर ने गाने में तृप्ति को अपनी बाहों में भी उठा लिया।

    Ranbir Kapoor and Tripti's dance performance

    byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की इस बात की शिकायत

    रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी 'एनिमल' की तरफ फिल्मफेयर के मंच पर अपनी केमिस्ट्री दिखाने में बिल्कुल भी सक्सेसफुल नहीं हुए। दोनों की परफॉर्मेंस देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, खासकर तृप्ति डिमरी को उनके लो कांफिडेंस की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

    एक यूजर ने लिखा, "लगता है बच्चों के स्कूल फंक्शन का प्रोप और कॉस्टयूम उठा लिया है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है तृप्ति को सीखना चाहिए, डांस कैसे होता है"। अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है एनिमल पार्क उम्मीदों से पहले आने वाली है, इसलिए इस पेयर को इतना हाइलाइट किया जा रहा है"।

    यह भी पढ़ें: अवॉर्ड शो में पिता ऋषि कपूर को याद कर Ranbir Kapoor का भर आया गला, बेटी Raha को लेकर कही ये बात