यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal Trailer Release Date: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर
Animal Trailer Release Date रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज में बस 10 दिन ही ब ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Trailer Release Date: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज में अब बस 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फैंस का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज की डेट का एलान कर दिया है।
इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल दिखाई देने वाले हैं। आज 20 नवंबर को संदीप रेड्डी वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बात का आखिरकार खुलासा कर ही दिया कि एनिमल का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा पर पहुंचा 'Animal', ऐतिहासिक मोमेंट को देख खुशी से झूमे रणबीर कपूर, दुबई से वायरल हुआ ये वीडियो
उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है और उस तस्वीर के ऊपर 'एनिमल' के ट्रेलर की रिलीज डेट लिखी हुई है। बता दें कि 'एनिमल' का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सितंबर में जारी हुआ था टीजर
'एनिमल' का टीजर सितंबर में रणबीर कपूर के बर्थडे पर जारी किया गया था। इसमें क्राइम थ्रिलर की एक झलक दिखाई गई, जो पिता-पुत्र के रिश्तों की दिखाती है। टीजर ने फैंस को काफी उत्सुक कर दिया था और इसके बाद से फिल्म के बारे में उनकी उत्सुकता और बढ़ गई।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी 'एनिमल'
'एनिमल' में बॉबी देओल एक किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म के गाना 'अर्जन वैली' रिलीज किया था, जिसे फैंस से बहुत प्यार मिला। इससे पहले फिल्म के गाने 'हुआ मैं', 'सतरगा' और 'पापा मेरी जान' भी रिलीज किए जा चुके हैं। बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।