Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक शर्त पर Rani Mukerji ने सैफ अली खान संग किया था Kissing Scene, सेट पर दोनों के बीच था छत्तीस का आंकड़ा!

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:06 PM (IST)

    हम तुम (Hum Tum) के डायरेक्टर ने बताया कि क्यों फिल्म में Rani Mukerji और Saif Ali Khan का किसिंग सीन सिनेमा का सबसे बुरा किस (Worst Kiss of Bollywood ...और पढ़ें

    रानी ने सैफ को किस करने से किया था इनकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रानी ने सैफ को किस करने से किया था इनकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने फिल्म हम तुम (Hum Tum) में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन (Kissing Scene) था जिसे डायरेक्ट ने हिंदी सिनेमा का सबसे खराब किस बताया है।

    2004 में रिलीज हुई फिल्म हम तुम में सैफ और रानी लीड रोल में थे। फिल्म का लेखन और निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई, लेकिन ऑफ-स्क्रीन उनकी बिल्कुल भी नहीं बनती थी। किसिंग सीन के दौरान रानी शूटिंग के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं।

    रानी-सैफ नहीं करते थे एक-दूसरे को पसंद

    फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने 22 साल बाद हम तुम के सेट का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रानी और सैफ एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, जिसकी वजह से शूटिंग में दिक्कतें आ रही थीं। एनडीटीवी के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने बताया- 

    वे एक-दूसरे को ऑफ-स्क्रीन खास पसंद नहीं करते थे। शूट का पहला हाफ ऐसा लगा कि मैं और रानी एक टीम में हैं और सैफ अकेले हैं। सैफ और मैं एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे और सैफ-पानी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। 

    फिर सैफ और मैंने एम्स्टर्डम शेड्यूल के दौरान बात की। मैंने कहा, 'सुनो, यह फिल्म बहुत अहम है। अगर यह काम नहीं करती है, तो आप सोलो हीरो नहीं बन पाएंगे। आप केवल 'कल हो ना हो' की तरह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ सेकेंड लीड कर रहे होंगे। 

    यह भी पढ़ें- Rani Mukerji का पहला हीरो 29 साल बाद दिखता है ऐसा, Sholay के 'गब्बर' का साहबजादा फिल्में छोड़ करता है ये काम

    eg

    खबरें और भी

    रानी-सैफ के किसिंग सीन के पीछे थी एक शर्त

    डायरेक्टर की चेतावनी के बाद सैफ अली खान की आंख खुली और उन्होंने फिल्म की बची हुई शूटिंग अच्छे से की। फिर पेंच फंसा उनके और रानी मुखर्जी-सेफ के किसिंग सीन पर। 'सांसों को सांसों में' गाने में दोनों के किस को डायरेक्टर ने सबसे बेकार बताया। उन्होंने कहा, "हम पूरी रात शूटिंग कर रहे थे। पहले तो उन्होंने (रानी) कहा कि वह किस नहीं करेंगी। आखिर में उन्होंने हामी भरी और कहा 'मैं एक टेक करूंगी।' अगर आप वह टेक देखें, तो असल में वह हंस रही है।"

    Rani Mukerji Saif Ali Khan

    डायरेक्टर ने जब स्क्रीन पर उन्हें हंसते हुए देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यह हिंदी सिनेमा के सबसे खराब किस में से एक जरूर होगा।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 23 साल पुरानी फिल्म के लिए शेखर सुमन ने ठुकरा दिया था चेक, बदले में मिली थी ये बेशकीमती चीज