Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उफ्फ! Rekha की अदाओं ने IIFA 2024 की महफिल में लगाए चार-चांद, 69 साल की उम्र में स्टेज पर किया खूबसूरत डांस

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 11:13 AM (IST)

    IIFA Awards 2024 में हिंदी सिनेमा की डीवा रेखा (Rekha) ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने 6 साल बाद अवॉर्ड समारोह में परफ ...और पढ़ें

    रेखा ने आईफा के मंच पर किया दमदार डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रेखा ने आईफा के मंच पर किया दमदार डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आईफा 2024 में रेखा ने किया परफॉर्म
    2. 6 साल बाद आईफा के मंच पर झूमीं रेखा
    3. 69 साल की रेखा की अदाएं थीं कातिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) को बीती शाम अबु धाबी में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के सभी सितारे मौजूद रहे। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) तक सभी सेलेब्स ने मंच पर अपना जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन महफिल तो कोई और ही लूट गया।

    आईफा के मंच पर यंग स्टार्स के आगे सिनेमा जगत की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) ने लूट ली। न जाह्नवी कपूर, ना अनन्या पांडे, रेखा के आगे कोई भी अभिनेत्री स्टेज पर वैसा चार्म नहीं बिखेर पाई, जो उमराव जान एक्ट्रेस ने कर दिखाया। आईफा के मंच पर परफॉर्म करते हुए रेखा की झलकियां सामने आई हैं। 

    आईफा पर रेखा की शानदार परफॉर्मेंस 

    69 साल की रेखा ने 6 साल बाद आईफा के मंच पर परफॉर्म किया है। आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री की परफॉर्मेंस की झलकियां शेयर की गई हैं। हालांकि, यह वीडियो नहीं बल्कि तस्वीरें हैं। तस्वीरों भर में ही यह यकीन किया जा सकता है कि रेखा ने मंच पर कितना शानदार परफॉर्मेंस दी है। कमर लचकाते हुए रेखा की अदाएं, डांस करते हुए चेहरे पर भावनाओं का समंदर और चेहरे के एक्सप्रेशन के तो क्या ही कहने, मंच पर रेखा की एक-एक झलक ने फैंस का दिल चुरा लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Throwback Viral Video: जब अमिताभ बच्चन को सम्मान मिलते ही रेखा पब्लिक के सामने दौड़कर पहुंची थीं जया के पास

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    गुलाबी लहंगे में लगीं हुस्न की परी

    रेखा खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं लगीं। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंग-चोली पहना था। शीश पट्टी, मांग टीका, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी, नथ और दुपट्टा ओढ़े अभिनेत्री हद से ज्यादा हसीन लग रही थीं। आईफा के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा गया, "रात उस समय जगमगा उठती है जब प्रतिष्ठित और हमेशा चमकती रहने वाली रेखा नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर शानदार प्रदर्शन देती हैं।" लोगों को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं रेखा, सिद्धार्थ और अदिति ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद