Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Radhika-Anant Ambani के प्री-वेडिंग से लीक हुआ रिहाना का रिहर्सल वीडियो, आज से शुरू हुआ ग्रैंड फंक्शन

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 12:34 PM (IST)

    Mukesh Ambani के सबसे छोटे बेटे Anant Ambani की Radhika Merchant के साथ शादी होने जा रही है। 1 मार्च से अनंत और राधिका की शादी की रस्में जामनगर में शु ...और पढ़ें

    राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग के लिए रिहर्सल करती आईं नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग के लिए रिहर्सल करती आईं नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इन गानों पर परफॉर्म करेंगी रिहाना
    2. राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग में गूंजेगी रिहाना की आवाज
    3. परफॉर्मेंस से पहले रिहर्सल करती दिखीं रिहाना

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Radhika Merchant-Anant Ambani Pre Wedding: दुनिया की सबसे चर्चित अमेरिकन और बारबेडियन पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शानदार परफॉर्मेंस करने वाली हैं। स्टेज पर जाने से पहले रिहाना ने परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

    मोस्ट डिमांडिंग रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट रिहाना पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। एक बड़ी टीम, म्यूजिक इक्विपमेंट्स और भारी लगेज के साथ रिहाना 29 फरवरी को जामनगर पहुंची। सिंगर के लिए अंबानी परिवार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अब प्री-वेडिंग में परफॉर्मेंस से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है।

    परफॉर्मेंस से पहले रिहाना ने कसी कमर

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की रस्में 1 मार्च से शुरू होंगी। रिहाना कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक धमाकेदार कॉन्सर्ट करने वाली हैं। परफॉर्मेंस देने से पहले जामनगर में सिंगर रिहर्सल करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'डायमंड' और 'ऑल ऑफ द लाइट्स' पर रिहर्सल करती हुई नजर आईं। 

    सोशल मीडिया पर रिहाना का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिहाना के कॉन्सर्ट की झलकियां पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग फंक्शन में जलवा बिखेरेंगी Rihanna, पहुंचीं जामनगर

    खबरें और भी

    बॉलीवुड सेलेब्स का राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग में लगा मेला

    राजनेता से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन तक, राधिका अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर के कई नामी शख्सियत नजर आएंगे। राधिका और अनंत की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स भी धमाल मचाएंगे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, शाह रुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, मानुषी छिल्लर, जाह्नवी कपूर समेत कई सितारे जामनगर पहुंच गए हैं। 

    राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में आयोजित किए गए हैं। दोनों 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। चार साल तक डेट करने के बाद कपल ने 2022 में धूमधाम से सगाई की थी। 

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani Radhika Merchant: रोका से गोल धना तक, यहां देखें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की रिलेशनशिप टाइमलाइन