Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '18 दिन का प्यार और कर ली शादी', 'रेडी' एक्ट्रेस को मारता-पीटता था Aamir Khan का भाई, खोले दर्द भरे राज

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:37 PM (IST)

    सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में  में अहम किरदार निभाने वाली इवा ग्रोवर ने हाल ही में आमिर खान के भाई के साथ शादी के बाद घरेलू हिंसा को लेकर खुलासे किए। ...और पढ़ें

    इवा ग्रोवर हुईं शादी में घरेलू हिंसा का शिकार/ फोटो- Instagram

    इवा ग्रोवर हुईं शादी में घरेलू हिंसा का शिकार/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'रेडी' एक्ट्रेस को पीटता था उनका पति

    2. आमिर खान के सौतेले भाई से की थी शादी

    3. 18 दिन के प्यार में लिया था ऐसा फैसला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2011 में आई फिल्म 'रेड्डी' में सलमान खान की 'चाची सास' का किरदार अदा कर चुकी अभिनेत्री इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। मां के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म में शादी करने वाली अभिनेत्री इवा ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया और बताया कि उन्हें कब ये एहसास हुआ कि वह एक एक हिंसक वैवाहिक जिंदगी में फंस गई हैं।

    18 दिन में प्यार के लिए घर से भाग गई थीं इवा

    जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए गए एक इंटरव्यू में इवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, "सच यह है कि मैंने हैदर को 18 दिनों के लिए डेट किया था। 18 दिनों में आप किसी को पूरी तरह नहीं जान सकते। आज जब मैं पीछे पलट के देखती हूं, तो मुझे नहीं लगता कि पूरा दोष उनका है, कुछ गलतियां मेरे से भी हुई है, क्योंकि मैंने बहुत ही जल्दी शादी कर ली थी।"

    इवा ने आगे कहा, "उसने मुझे प्रपोज किया और मैंने उस समय अपनी ना तो मां की सुनी और न ही किसी और की। उस समय मेरा करियर भी ऊंचाई छू रहा था। हम दोनों का धर्म अलग था, लेकिन 19वें दिन बिना सोचे-समझे मैं उसके साथ भाग गई और हमने शादी कर ली।"

    यह भी पढ़ें- 'अलग ही जोन में होते हैं,' Salman Khan के लेट नाइट वायरल पोस्ट पर Varun Dhawan का आया रिएक्शन

    eva grover

    'वह बहुत ही ज्यादा हिंसक था'

    इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा, "जब मैं इस शादी में एंटर हुई, तब मुझे यह एहसास हुआ कि ये वो इंसान नहीं है, जो मैं इसे समझ रही थी। उसके अंदर गुस्सा बहुत ही ज्यादा था। मैंने अपनी शादी से पहले इस तरह के अग्रेशन से कभी भी डील नहीं किया है,क्योंकि मेरे घर में बचपन से कोई आदमी था ही नहीं।"

    रेडी एक्ट्रेस से जब यह पूछा कि क्या वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "वह बहुत वॉयलेंट था। मैं किसी एक तारीख या दिन का जिक्र नहीं करना चाहूंगी, लेकिन वह फिजिकली हिंसक था।

    खबरें और भी

    google

    बेटी के जन्म के बाद मिली शादी तोड़ने की हिम्मत

    इवा ने आगे बताया कि चार साल की शादी के बाद जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उनके मन में यह उम्मीद जागी थी कि उनकी शादी में शायद कुछ बदल जाए, लेकिन स्थिति बिल्कुल वैसी ही थी। उन्होंने बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए कहा,

    "जब मैंने उसे जन्म दिया, उस वक्त में मैं एक ऐसे स्टेज पर आ गई थी, जहां मेरे से यह सब बर्दाशत नहीं हो रहा था। ये सब सहने के साथ मैं उस वक्त में 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की शूटिंग कर रही थी। एक दिन मेरी पूरी यूनिट ने ये डिसाइड किया कि वह मेरी मदद करेंगे। वह मेरे घर आए, उन्होंने मेरी मां से बात की और मुझे हिम्मत दी कि मैं उस बुरी सिचुएशन से निकलूं।"

    eva grover talk about abusive marriage  (1)

    उन्होंने कहा, "मैं उन सभी का शुक्रिया करती हूं, जिनकी वजह से मैं अपनी मां से बात कर पाई और उन्हें खुले दिल से मुझे दोबारा अपनाया। इवा ने यह भी बताया कि आमिर खान के ताहिर हुसैन ने, जिन्होंने आमिर के साथ-साथ हैदर को भी पाला-पोसा था, उन्होंने इस सिचुएशन में एक्ट्रेस की काफी मदद की।"

    यह भी पढ़ें- 27 साल पहले Alka Yagnik संग मिलकर Salman Khan ने गाया था कल्ट गाना, फ्लॉप फिल्म का था हिट सॉन्ग