विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 30 मिनट में Honey Singh ने गाया था KKBKKJ का गाना 'लेट्स डांस छोटू मोटू', Salman Khan ने बताया किस्सा

Published: Tue, 24 Dec 2024 08:02 AM (IST)

सिंगर-रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने अपने डॉक्युमेंट्री यो यो हनी सिंह फेमस में रिवील किया है कि उन्हें किसी ...और पढ़ें

30 मिनट में गाया था हनी सिंह ने ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
30 मिनट में गाया था हनी सिंह ने ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनी सिंह ने गाया था लेट्स डांस छोटू मोटू
  2. सलमान ने हनी सिंह को ऑफर किया था गाना
  3. हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री में आए सलमान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगिंग सेंसेशन हनी सिंह (Honey Singh) की लेटेस्ट रिलीज डॉक्युमेंट्री के जरिए कई ऐसे राज खुले जो सालों तक छुपे हुए थे। बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी हो या फिर शाह रुख खान के थप्पड़ मारने वाली अफवाह, हनी सिंह ने एक-एक करके अपनी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों को खत्म किया। इसी डॉक्युमेंट्री में सलमान खान (Salman Khan) ने भी हनी सिंह को लेकर एक किस्सा सुनाया है।

सालों तक म्यूजिक इंडस्ट्री से किनारा करने के बाद हनी सिंह ने 2018 में कमबैक किया था। उन्होंने कई फिल्मों में हिट ट्रैक को अपनी आवाज दी। पिछले साल उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में गाना लेट्स डांस छोटू मोटू गाया था, साथ ही वीडियो में भी फीचर हुए थे। अब इस गाने को लेकर अभिनेता सलमान ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है।

हनी सिंह को ऐसे मिली थी KKBKKJ में एंट्री

हाल ही में, सिंगर की डॉक्युमेंट्री यो यो हनी सिंह फेमस (Yo Yo Honey Singh: Famous) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस डॉक्युमेंट्री में हनी सिंह ने बताया कि उन्हें कैसे KKBKKJ में गाने का मौका मिला। सिंगर ने कहा-

सलमान खान ने मुझे यह गाना भेजा है। यह गाना बन चुका है और वह चाहते हैं कि मैं इसमें रैप करूं। वह अगले दो दिनों में गाने की शूटिंग कर रहे हैं। मुझे यह गाना गाने का मौका मिला है और उन्होंने मुझसे यह भी पूछा है कि क्या मैं इस गाने में रैप करना चाहता हूं। तो देखते हैं।

यह भी पढ़ें- Honey Singh ने कहा- मुझे मरने के बाद यहां ले आना, रैपर ने बताई क्या है उनकी आखिरी इच्छा

30 मिनट में किया था रैप

हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री में सलमान खान भी आए और उन्होंने सिंगर को इस गाने के लिए चुनने की वजह बताई। साथ ही यह भी बताया कि हनी को यह गाना गाने में कितना समय लगा था। बकौल सलमान खान,

मैं हैदराबाद में भाईजान की शूटिंग कर रहा था और मेरे मन में यह विचार आया, इसलिए मैंने इसे हनी को दिया। वह स्टूडियो गए और आधे घंटे में उन्होंने रैप पूरा कर लिया। फिर मैंने हनी से अनुरोध किया कि वह हमारे साथ गाने में शामिल हों। यह बच्चों के लिए वाकई एक अच्छा गाना है।

यो यो हनी सिंह: फेमस डॉक्युमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें सिंगर से जुड़े कई मुद्दों पर बात की गई है।

यह भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh Famous Review: करियर के पीक पर आकर कहां गायब हो गए थे रैपर? डॉक्यूमेंट्री में पता चला सच!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।