छात्र आंदोलन के समर्थन में आए Salman Khan, बेहतर एजुकेशन सिस्टम की मांग, बोले- इसे राजनीतिक मत बनाओ
नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्रों के अंदोलन को लेकर सलमान खान की प्रतिक्रिया सामने आई है। ...और पढ़ें

सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
जंतर मंतर पर जारी है आंदोलन
सलमान खान ने देर किया ट्वीट
स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आए भाईजान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में देशभर में नीट पेपर लीक के मामले को लेकर छात्र और छात्राओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन देखने ोक मिल रहा है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर (Jantar Mantar Protest) पर पिछले कई दिनों से स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने आवाज उठाई है।
देर रात सलमान ने इस मामले पर ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है और विद्यार्थियों को लेकर अपने दिल की बात कही है। आइए जानते हैं कि मातृभूमि कलाकार ने क्या कहा है-
सलमान ने किया रिएक्ट
एक तरफ ये चर्चा चल रही थी कि छात्रों के इस आंदोलन को किसी फिल्मी सितारे का साथ नहीं मिल रहा है। शुरुआत में ऐसा देखने को नहीं मिला, लेकिन अब धीरे-धीरे सेलेब्स इस मामले को लेकर चिंतित होते हुए नजर आए रहे हैं। बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार के तौर पर सलमान खान सबसे पहले आगे आए हैं और उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है-
यह भी पढ़ें- Maatrubhumi की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, 2026 में ही बड़े पर्दे पर दहाड़ेगी Salman Khan की फिल्म

शांतिपूर्वक विद्यार्थियों का जो आंदोलन चल रहा था, उसे वैसे ही चलने देना चाहिए था। ये देखना बेहद दुखद है कि इसने हिंसक रूप ले लिया है। छात्र और उनके परिवार घायल हुए उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है।
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
इस आंदोलन को किसी भी तरह से राजनीतिक मत बनाइए, ये बच्चों की लड़ाई है और उनका संघर्ष है, हमारा देश को एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम की जरूरत है, जो मेरे आधार पर होना भी चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार इस मामले पर छात्राओं का साथ देगी और कोई न कोई हल निकाले।
इस तरह से सलमान खान ने इस नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रोस्टेट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे एक गंभीर मुद्दा करार दिया है।
खबरें और भी
सलमान खान की अगली फिल्म
बात की जाए सलमान खान की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम मातृूभूमि है, साल 2020 में भारतीय और चीन की सैना के बीच गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है। हालांकि, अभी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।