पॉकेट में नहीं थी चव्वनी, बिना टिकट घूमता था ये एक्टर; Saroj Khan ने फ्री में सिखाया डांस; ऐसे उतारा गुरु का कर्ज
डांस की महारथी रहीं सरोज खान ने बिना पैसे लिए एक लड़के को डांस सिखाया। 90 के दशक में सुपरस्टार बनने के बाद भी अभिनेता सरोज खान की गुरु दक्षिणा देना नही ...और पढ़ें

एक नहीं सरोज खान के लिए हर पल खड़ा रहा ये एक्टर/ फोटो- Instagram
HighLights
सरोज खान के स्टूडियो में बिना फीस लिए गया ये एक्टर
कोरियोग्राफर ने फ्री में दी डांस की ट्रेनिंग
सुपरस्टार बनने के बाद ऐसे चुकाई गुरु दक्षिणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित को अगर आज हिंदी सिनेमा की डांसिंग क्वीन कहा जाता है, तो उसका सबसे बड़ा श्रेय सरोज खान को जाता है। सरोज खान ने 4 दशक के करियर में 2000 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी दी और एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।
उन्होंने शाह रुख खान, सलमान खान, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, रेखा सहित कई दिग्गज सितारों को डांस सिखाया। हालांकि, एक बार सरोज खान के स्टूडियो में एक ऐसा लड़का आया, जिसकी पॉकेट में चव्वनी नहीं थी। सरोज खान ने उस लड़के को दुत्कारा नहीं, बल्कि प्यार से गले लगाया और फ्री में डांस सिखाया। कौन था वह लड़का जो आगे चलकर बना 90 का सुपरस्टार और नहीं भूला सरोज खान की गुरु दक्षिणा देना, कोरियोग्राफर की डेथ एनिवर्सरी पर पढ़ें ये दिल छूने वाली स्टोरी।
सरोज खान की वजह से बना डांसिंग स्टार
डांस के प्रति खुद को समर्पित करने वाले लोगों की मदद करने से सरोज खान कभी पीछे नहीं रहीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरोज खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया गोविंदा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था, "एक बार वह मेरे पास आया और मुझे बोला कि मास्टर जी मैं विरार से बिना ट्रेन टिकट लिए आया हूं। मेरे पास आपको देने के लिए पैसे नहीं हैं।"
सरोज खान ने कहा, "मैंने उसकी तरफ देखा और पूछा कि क्या मैंने तुमसे पैसे मांगे हैं? मैं तुमसे पैसे तब लूंगी जब तुम एक बड़े सुपरस्टार बन जाओगे। वह भी मान गया और उसे जल्द ही इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक मिला।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- भजन गाने वाली सिंगर ने गाया Madhuri Dixit का सबसे बोल्ड गाना, 34 साल बाद भी है कल्ट क्लासिक

बच्चे ने आकर पकड़ाया था सरोज खान को एन्वलप
सरोज खान ने इस पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि गोविंदा कभी भी अपना वादा नहीं भूले। कोरियोग्राफर ने किस्सा शेयर करते हुए कहा था, "एक दिन मैं बैठी हुई थी और छोटा सा 10 साल का बच्चा आया और मेरे हाथ में एक एन्वलप पकड़ाया। मैं स्टूडियो में बैठी हुई थी। पहले उसने मुझसे पूछा कि क्या आप सरोज खान हैं? मैंने बोला 'हां'। वह बच्चा बोला ये चीची भैया ने दिया है। उस एन्वलप पर 'गुरु दक्षिणा' लिखा हुआ था।"

गोविंदा ने सिर्फ अपनी गुरु के लिए एक बार प्यार और रिस्पेक्ट शो नहीं की, बल्कि जब सरोज खान सीरियस हेल्थ कंडीशन से गुजर रही थीं, तो सबसे पहले सुपरस्टार ही सामने आए थें। सरोज खान ने बताया था कि जब वह डोला रे डोला की शूटिंग कर रही थीं, तो उस वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह हॉस्पिटल में थीं।
डॉक्टर ने साफ तौर पर ये कह दिया था कि वह बचेगी नहीं। उस वक्त गोविंदा आए और उन्होंने सरोज खान की बड़ी बेटी को पार्सल दिया, जिसमें ट्रीटमेंट के लिए 4 लाख रुपए थे। सरोज खान ने एक बातचीत में ये भी बताया था कि गोविंदा ही वह अभिनेता थे, जिसकी वजह से वह अपनी एकेडमी शुरू कर पाई थीं।