Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रिलीज होगी O'Romeo? हुसैन उस्तरा की बेटी ने शाहिद की फिल्म पर रोक लगाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 06:59 PM (IST)

    शाहिद कपूर की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ओ रोमियो (O'Romeo) 10 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर पंगा हो गय ...और पढ़ें

    ओ रोमियो के मेकर्स के खिलाफ हुआ केस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओ रोमियो के मेकर्स के खिलाफ हुआ केस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ओ'रोमियो (O'Romeo) टीजर रिलीज के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। मगर अब फिल्म को लेकर एक पंगा हो गया है।

    फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख (Hussain Ustara Daughter Sanober Shaikh) की बेटी कोर्ट पहुंच गई हैं। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    हुसैन उस्तरा की बेटी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    दरअसल, विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ'रोमियो को हुसैन उस्तरा से इंस्पायर्ड फिल्म बताई जा रही है जिससे उनकी बेटी सनोबर शेख को दिक्कत है। उन्होंने विशाल और साजिद के साथ-साथ ऑथर हुसैन जैदी के खिलाफ भी केस किया है।

    shahid kapoor movie

    कोर्ट में दायर अपनी याचिका में हुसैन उस्तरा की बेटी ने यह घोषणा करने की अपील की है कि प्रतिवादियों को 13 फरवरी 2026 को या उसके बाद किसी भी तारीख को 'ओ'रोमियो' को उसके मौजूदा टाइटल या किसी अन्य नाम से डील करने रिलीज करने या टेलीकास्ट करने का कोई अधिकार नहीं है।

    ओ'रोमियो की ओटीटी रिलीज पर भी रोक की मांग

    यही नहीं, हुसैन उस्तरा की बेटी ने मांग की है कि 'ओ'रोमियो' को न केवल सिनेमाघर बल्कि टीवी चैनल्स या ओटीटी पर भी न रिलीज किया जाए। इस पर स्थायी रोक लगाई जाए। जब तक मामला सुलझ नहीं जाता है, तब तक फिल्म पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की भी मांग की गई है।

    खबरें और भी

    सनोबर ने अपनी याचिका में 'ओ'रोमियो' की प्री-स्क्रीनिंग करने और कोर्ट कमिश्नर या फिर ऑथराइज्ड शख्स से रिपोर्ट पेश करने की गुजारिश की है। 

    यह भी पढ़ें- विशाल भारद्वाज ने O'Romeo में गालियों का किया बचाव, कहा- 'सड़कों पर बोली जाती हैं, फिर फिल्मों में क्यों...'

    Shahid Kapoor

    किस पर बेस्ड है ओ'रोमियो मूवी?

    बता दें कि इससे पहले भी सनोबर ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने 'ओ'रोमियो' बनाने से पहले उनसे या उनके परिवार से इजाजत नहीं ली थी। तब विशाल भारद्वाज ने कहा था कि यह हुसैन उस्तरा पर बेस्ड मूवी नहीं है। फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई से इंस्पायर्ड है।

    यह भी पढ़ें- O Romeo Song: दिशा पाटनी के हॉट डांस मूव्स ने लगाई इंटरनेट पर आग, शाहिद कपूर का दिखा 'टपोरी' अंदाज