Katrina Kaif या विक्की कौशल, किसकी तरह दिखते हैं बेटे विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा
कटरीना कैफ ने बीते साल 7 नवंबर को बेटे विहान का स्वागत किया था। जल्द ही विहान एक साल के होने वाले हैं, ऐसे में दादा शाम कौशल ने बताया कि उनके पोते के ...और पढ़ें
-1782275235827_m.webp)
किसकी तरह दिखते हैं विक्की-कटरीना के लाडले/ फोटो- Instagram
HighLights
शाम कौशल ने बताया किस पर गए हैं पोते विहान के लुक्स
शाम कौशल ने बहू कटरीना कैफ की जमकर की तारीफ
बीते साल माता-पिता बने थे विक्की कौशल-कटरीना कैफ
एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया था। 7 नवंबर को एक्ट्रेस ने बेटे विहान को जन्म दिया था। अब हाल ही में विक्की के पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि विहान के आने से उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विक्की या कटरीना, विहान की शक्ल किस पर गई है।
विक्की-कटरीना किस पर गए हैं विहान के लुक्स
70 साल के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने हाल ही में इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए विहान के साथ बिताए पलों के बारे में दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, "उसने मेरी जिंदगी बदल दी। जब भी मैं बिजी होता हूं और काम की वजह से पोते को हग नहीं कर पाता, तो मैं उसे वीडियो कॉल करके उससे बात करता हूं। वह बहुत ही प्यारा है, मैं भगवान का जितना शुक्रिया अदा कर सकता हूं करता हूं।
जब उनसे ये पूछा गया कि 'विहान' उन्हें किसकी तरह ज्यादा लगता है विक्की या फिर कटरीना? तो शाम कौशल ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह ज्यादा विक्की कौशल पर गया है।"
यह भी पढ़ें- कमबैक के मूड में नहीं Katrina Kaif, OTT पर डेब्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट

मेरी बहू बहुत अच्छी है- शाम कौशल
शाम कौशल ने परिवार के मामले में खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा, "दुनिया में कई माता-पिता हैं, जो बहुत ही ब्लेस्ड हैं कि उनके बच्चे हमेशा साथ रहते हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मैंने अपने जीवन में कभी भी ये इमेजिन नहीं किया था। मेरे दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं और मेरी बहू ही बहुत ही अच्छी है, जिसके लिए मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं।"
जब 70 साल के शाम कौशल से यह पूछा गया कि उनकी बहू और बेटा दोनों ही काफी अच्छा कर रहे हैं, तो क्या उनका कोई रिटायरमेंट का प्लान है? तो एक्शन डायरेक्टर ने जवाब देते हुए कहा, "वो मुझे बोलते रहते हैं कि अब काम मत करो, लेकिन अगर मैं जो कर रहा हूं वो नहीं करूंगा, तो फिर क्या काम करूंगा? मैं जब नौ साल का था, तबसे काम कर रहा हूं। मैं जब नाश्ता-चाय कर लूँगा उसके बाद क्या करूंगा फिर? मैं पहले इनसिक्योरिटी के साथ काम करता था, क्योंकि मुझे अपने परिवार और बच्चों की केयर करनी थी, लेकिन अब मैं सिक्योर हूं, क्योंकि मुझे पैसों की चिंता नहीं है। मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं और एन्जॉय कर रहा हूं।"
खबरें और भी
-1782275512987.jpg)
कटरीना-विक्की ने पैपराजी को दिखाई थी बेटे की शक्ल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बेटे विहान कौशल को भले ही अभी तक उनके चाहने वाले भले ही न देख पाए हों, लेकिन पैपराजी से तो उनके लाडले की मुलाकात हो चुकी है। कटरीना कैफ स्क्रीन से दूर इस वक्त मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं।