Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर लौटेगी 'इच्छाधारी नागिन' की कहानी, डिब्बाबंद नहीं हुई Shraddha Kapoor की 6 साल पुरानी फिल्म

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:28 AM (IST)

    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म नागिन का 6 साल पहले धमाकेदार तरीके से एलान हुआ था। ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर नागिन (एआई फोटो)

    श्रद्धा कपूर नागिन (एआई फोटो)

    HighLights

    1. पर्दे पर नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर

    2. मेकर्स ने नागिन पर दिया अपडेट

    3. 6 साल पहले हुआ था एलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई बार ऐसा देखा गया है कि फिल्मों का एलान तो बड़े ही जोरदार तरीके से होता है, लेकिन समय के साथ-साथ वह ठंडे बस्ते में चली जाती हैं। ऐसा ही कुछ 6 साल पहले अनाउंस हुई अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म नागिन के साथ होता हुआ नजर आया। 

    लेकिन अब मेकर्स की तरफ से ये साफ कर दिया है कि नागिन (Naagin) डिब्बाबंद नहीं हुई है और इस पर काम चल रहा है। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

    पर्दे पर नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर

    पिछले कुछ वर्षों से नागिन फिल्म को लेकर खबरें सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए पहले ही फाइनल हो चुकी है, जो इसमें इच्छाधारी नागिन का रोल करेंगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

    यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले विवाद में फंसी Shraddha Kapoor की फिल्म Eetha, विठाबाई के परिवार ने उठाया सवाल

    naaginmovie

    बीच में फिल्म के बंद होने की अटकलें भी लगी, लेकिन एक बार फिर फिल्म को लेकर उम्मीद की किरण जगा दी है। इसके निर्माता निखिल द्विवेदी ने उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं कई बार कह चुका हूं कि फिल्म बनेगी, लेकिन अब हम इस फिल्म को शुरू करने के बहुत नजदीक हैं।

    फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन भी नागों की दुनिया में फिल्म नागजिला से कदम रखेंगे। निखिल द्विवेदी ने बताया कि नागजिला से नागिन फिल्म काफी अलग होगी। इस तरह से एक बार फिर से श्रद्धा कपूर की नागिन ऑन ट्रैक होती हुई नजर आ रही है। 

    इस मूवी में भी नजर आएंगी श्रद्धा

    हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद से श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। नागिन से पहले श्रद्धा की बहुचर्चित फिल्म ईथा (Eetha) को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जिसमें वह महाराष्ट्र की मशहूर लोक कला नृत्यांगना विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार में नजर आएंगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रॉकस्टर यश की Toxic से घबराई Eetha! मेकर्स ने बनाया रिलीज डेट टालने का प्लान, अब कब आएगी श्रद्धा कपूर की फिल्म?