Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में ननद ने निभाई रस्म, रो पड़ीं एक्ट्रेस, देखिए भावुक वीडियो

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 09:54 AM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding) की शादी हो गई है। अब उनकी वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर ...और पढ़ें

    शादी की रस्म में इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शादी की रस्म में इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 23 जून को हुई सोनाक्षी और जहीर की शादी
    2. सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक किया डेट
    3. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने की सिविल मैरिज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: अपनी उम्दा अदाकारी से दिल जीतने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने जिंदगी के प्यार जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। सोनाक्षी और जहीर पिछले सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। कहा जा रहा था कि इस शादी की वजह से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) उनसे नाराज हैं, लेकिन फंक्शन में शामिल होकर उन्होंने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि, उन्होंने बताया था कि शादी को लेकर तनाव था।

    शादी की रस्म में रो पड़ीं सोनाक्षी सिन्हा

    खैर, सोनाक्षी और जहीर अब पति-पत्नी बन चुके हैं। उनकी शादी की रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहीर की बहन अपने भाई और सोनाक्षी के साथ एक रस्म करती दिख रही हैं। स्काई ब्लू कलर के शरारा में खूबसूरत लग रहीं दुल्हन सोनाक्षी ने अपनी ननद को गले लगाया और फिर रोने लगीं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- वेडिंग बैश में दिल खोलकर नाचीं Sonakshi Sinha, प्यार लुटाने से खुद को नहीं रोक पाए जहीर, रोमांटिक Video वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    सिविल मैरिज में पहनी व्हाइट मैरिज

    सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इसे ऑफिशियल कर दिया। ऑफ-व्हाइट कलर की साड़ी में सोनाक्षी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे भावुक भी दिखीं।

    खबरें और भी

    Sonakshi Sinha

    फोटोज शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा था, "आज ही के दिन सात साल पहले (23 जून 2017) को एक-दूसरे की आंखों में हमने प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और जिंदगी भर साथ रहने का फैसला कर लिया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए इस पल तक पहुंचाने में मार्गदर्शन किया है, जहां हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।"

    यह भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer Wedding: आदित्य रॉय कपूर से रेखा तक, रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, देखें तस्वीरें