यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वन मंथ एनिवर्सरी पर जहीर संग रोमांटिक हुईं Sonakshi Sinha, बोलीं- वो किया जिसकी जरूरत थी, तस्वीरें आई सामने
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पिछले एक महीने से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जहीर इकबाल से शादी करने के लिए उन्हें अब तक कुछ लोग खरी ख ...और पढ़ें

HighLights
- जहीर और सोनाक्षी की शादी को बीता एक महीना
- सोनाक्षी ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें
- तस्वीरें देख फैंस ने की कपल की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बड़े ही सिंपल और सादगी भरे स्टाइल से हुई थी। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। सोनाक्षी और जहीर की शादी पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा रहा। किसी ने इस इंटरफेथ मैरिज को सपोर्ट किया, तो किसी ने उनके खिलाफ बात की। वहीं, ये शादी इनके पारिवारिक मतभेद को लेकर भी सुर्खियों में रही।
सोनाक्षी ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें
लंबे समय तक डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जहीर इकबाल के साथ शादी की। कपल ने 23 जून को शादी की थी। अब जब इनकी मैरिज को एक महीने का समय बीत चुका है, तो सोनाक्षी ने वन मंथ एनिवर्सरी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पति जहीर के लिए एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया है। 'दबंग' एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उस जगह के महत्व के बारे में भी बताया, जहां कपल ने वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha संग इंटरफेथ मैरिज पर जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने पहली बार किया रिएक्ट, जानकर आपको भी होगी हैरानी
कभी जहीर के साथ स्विमिंग पूल में, को कभी पेड़ को निहारते हुए, सोनाक्षी ने जहीर के साथ कई खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है।
.jpg)
सोनाक्षी ने शेयर की इस जगह की खूबसूरती
इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ''हमने अपनी शादी के एक महीने को वह करते हुए सेलिब्रेट किया, जो हम करना चाहते थे- रिकवर!!! ये कोई विज्ञापन नहीं है और किसी ने भी हमें पोस्ट करने के लिए नहीं कहा, लेकिन हम फिलिपिन्स में @thefarmatsanbenito की खूबसूरती को बताना चाहते हैं।''


सोनाक्षी ने आगे लिखा, ''एक हफ्ते में हमे बताया गया था कि वेलनेस क्या होती है, अपने शरीर की नीड को सुनो और अपने दिमाग का ख्याल रखो। प्रकृति के बीच में जागना, सही खानपान, समय पर सोना, डिटॉक्स ट्रीटमेंट्स और मसाज- इन सबसे ब्रैंड न्यू वाली फीलिंग आ रही है।''
खबरें और भी

फैंस बोले- सलामत रहे जोड़ी
सोनाक्षी और जहीर की तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने इनकी जोड़ी की तारीफ की है। एक ने लिखा, 'माशाअल्लाह, आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे और अंधभक्तों की नजरों से बचाए।' एक ने कमेंट किया, 'भगवान आपको खुश रखे।'
.jpg)