Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट से आयुष्मान खुराना तक, सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:55 AM (IST)

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 23 जून को पहले सिविल मैरिज की और उसके बाद ...और पढ़ें

    सेलेब्स ने दी सोनाक्षी-जहीर को बधाई (Photo Credit: Instagram)
    सेलेब्स ने दी सोनाक्षी-जहीर को बधाई (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए सोनाक्षी-जहीर
    2. 23 जून को दोनों की शादी के बाद हुआ रिसेप्शन
    3. सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी कपल को बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब मिस से मिसेज जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal) हो गई हैं। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को मुंबई में सिविल मैरिज कर ली। इसके बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।

    सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग डे की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। अब आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी से लेकर आयुष्मान खुराना तक बी टाउन के कई सेलेब्स ने उन्हें शादी की बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: वेडिंग बैश में दिल खोलकर नाचीं Sonakshi Sinha, प्यार लुटाने से खुद को नहीं रोक पाए जहीर, रोमांटिक Video वायरल

    आलिया भट्ट ने दी बधाई

    आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की प्यार भरी एक तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा कि सोना-जहीर आपको बधाई। आप दोनों बहुत प्यार और खुशी से भरे हुए लग रहे हैं। बिग हग और वेलकम टू द क्लब।

    परिणीति चोपड़ा ने किया स्वागत

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कपल की एक फोटो शेयर की और लिखा कि आप दोनों को बधाई। क्लब में आपका स्वागत है। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें।

    खबरें और भी

    अथिया शेट्टी ने दी बधाई

    अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और जहीर की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा सोना और जहीर को बधाई। आपको अनंत प्यार और खुशी की कामना करती हूं।

    अनन्या पांडे ने लुटाया प्यार

    अनन्या पांडे ने कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा प्यार और सिर्फ प्यार। साथ ही एक्ट्रेस ने दिल और ईविल आई वाला इमोजी भी शेयर किया।

    आयुष्मान खुराना का पोस्ट

    आयुष्मान खुराना ने भी न्यूली वेड कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं।

    इनके अलावा कियारा आडवाणी, इलियाना डिक्रूज, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला, इन सितारों ने लगाए चार चांद