Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां बनने के डेढ़ साल बाद 'आर्यभट्ट का जीरो' के साथ लौटीं सोनाली सहगल, कहा -'अब चलेंगे मेरे नियम'

    By Priyanka SinghEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

    डेढ़ साल के मातृत्व अवकाश के बाद अभिनेत्री सोनाली सहगल अपनी नई फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं। इस नई पारी के लिए उत्सुक व नर ...और पढ़ें

    मां बनने के बाद बदली सोनाली सहगल की प्रायोरिटी/ फोटो- Instagram

    मां बनने के बाद बदली सोनाली सहगल की प्रायोरिटी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रियंका सिंह, मुंबई। मां बनने के बाद अब अभिनेत्री सोनाली सहगल काम और घर के बीच संतुलन बनाकर चलने, अपने समय और शर्तों के अनुसार काम कर रही हैं। उनकी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डेढ़ साल के ब्रेक के बाद लौटी सोनाली कहती हैं कि मां बनने के बाद दोबारा काम पर लौटने की उत्सुकता है, नर्वस भी हूं।

    पिछले डेढ़ सालों में मैंने बहुत ज्यादा काम नहीं किया था, जो भी शूट कर रही थी, वह घर से कर रही थी। अब जब इस फिल्म के प्रमोशन किए, तो मेरी बेटी और मां साथ ही रहे। खुश हूं कि इस फिल्म से वापसी हुई है, जिसमें मेरा भरोसा है।

    क्या मां बनने के बाद अब सोनाली अपनी शर्तों पर काम कर पा रही हैं?

    इस सवाल पर वह कहती हैं कि मेरे निर्णय अब बहुत हद तक बेटी पर निर्भर करते हैं, क्योंकि मुझे उन्हें भी समय देना है। जो प्रोजेक्ट चुनूंगी, उसमें जरूर देख रही हूं कि कितने घंटे दे पाऊंगी, लोकेशन क्या है, मेरी बेटी वहां आ सकती हैं या नहीं। प्रोजेक्ट ऐसा होना चाहिए कि मैं उन्हें छोड़कर काम पर जाऊं। जब मैं इंडस्ट्री में नई आई थी, अकेले रह रही थी, तो कई प्रोजेक्ट पैसे के लिए भी कर लेती थी। अब संतुष्टि के लिए काम करना है।"

    सोनाली ने आगे कहा, "जहां तक समय को लेकर शर्तें रखने की बात है, तो अपने बच्चे के साथ मेरा एक रुटीन बना हुआ है, उन्हें सुलाना, खिलाना, रात को सोने से पहले कहानियां सुनाना, वह सब मैं अपने अलावा किसी को करने नहीं देती हूं। मैं उम्मीद ही कर सकती हूं कि निर्माता इस बात को समझेंगे। बाकी कई निर्णय प्रोजेक्ट पर भी निर्भर करेंगे।"

    खबरें और भी

    sonnalliseygall_1777033294_3882358897180966400_1370481159

    उन्होंने कहा, "कई प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिसमें ज्यादा समय देना पड़ता है। सख्त नियम नहीं बना सकते हैं कि इतनी देर ही काम करना है, कई बार लोकेशन की दिक्कतें होती हैं। मैं बस चाहूंगी कि एक्टर होने के नाते मैं अपना समय लगा रही हूं, लेकिन निर्माता भी समझकर मांओं को सेट पर प्राथमिकता दें।"

    गणित में होशियार थीं सोनाली सहगल

    फिल्म के नाम में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का नाम है। खुद सोनाली पढ़ाई में कितनी अच्छी रही हैं? इस पर वह कहती हैं कि मैं गणित में बहुत अच्छी थी। मुझे नंबर्स पसंद हैं, इसलिए अब मैं न्यूमरोलाजी का कोर्स भी कर रही हूं। मैंने अपने लिए जो भी निर्णय लिए उसमें मेरी मां ने साथ दिया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ्ट) की प्रवेश परीक्षा मैंने पास की थी। लेकिन उसी दौरान मिस इंडिया के लिए फोन आ गया था। निफ्ट करती तो चार तक मिस इंडिया नहीं कर पाती। मां ने साथ दिया।

    Screenshot 2026-08-07 012656

    मैं कोलकाता से हूं, वहां मैंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पढ़ाई के साथ ही भाग लेना शुरू कर दिया था। मुझे याद है मेरी केमिस्ट्री की टीचर को जब पता चला कि मैं सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए जा रही हूं, तो उन्होंने पूछा पक्का तुम्हे ये करना है, तुम इतनी अच्छी विद्यार्थी हो, अपनी प्रतिभा को व्यर्थ कर रही हो, लेकिन मैं स्पष्ट थी कि जिंदगी में क्या करना है

    यह भी पढ़ें- 1 घंटे 47 मिनट की हॉरर फिल्म को रात में अकेले देखने के लिए चाहिए कलेजा, OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही है कोहराम

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहा 50 साल पुराना कल्ट गीत, Kishore-Lata ने दी आवाज; DJ की बीट पर थिरक रहे कांवड़िए