Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वेलकम टू द जंगल के बाद हेरा फेरी 3...', Suniel Shetty ने फ्रेंचाइजी पर की बात, बोले- कुछ जादू जरूर होगा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:40 PM (IST)

    वेलकम टू द जंगल की सफलता के बाद हाल ही में सुनील शेट्टी ने प्रियदर्शन के 'हेरा फेरी-3' छोड़ने के बाद बात की और फैंस को एक उम्मीद दी। ...और पढ़ें

    सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 पर की बात/ फोटो- Instagram

    सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 पर की बात/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की सबसे फेवरेट जोड़ी रही अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को 'वेलकम टू द जंगल' में सालों बाद एक साथ देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस फिल्म में न सिर्फ अक्षय-सुनील नजर आए, बल्कि रवीना टंडन-परेश रावल सहित 36 सितारों से यह मूवी सजी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया।

    हालांकि, इस बीच ही सुनील शेट्टी ने 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बारे में बात करते हुए अब हाल ही में एक बार फिर से 'हेरा फेरी 3' के विवाद और इसके बनने पर खुलकर बात की।

    वेलकम टू द जंगल के बाद हेरा फेरी 3 पर बोले सुनील शेट्टी

    हेरा फेरी 3 की घोषणा बीते साल ही मेकर्स ने कर दी थी, लेकिन इस फिल्म पर बार-बार ग्रहण लग रहा है। पहले परेश रावल इस फिल्म से अलग हुए, उसके बाद बीते दिनों खबर आई थी कि निर्देशक प्रियदर्शन ने भी मूवी से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। इस बारे में जब सुनील शेट्टी से पूछा गया, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "हेरा फेरी मेरे करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म है। इससे जुड़ी हमारी कई यादें हैं। इस पर आज भी मीम्स बनते हैं, जिससे हमें मूवी की वैल्यू समझ आती है।"

    सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "कौन ऐसा होगा, जो नहीं चाहता होगा की इस पर मूवी बने, फिंगर क्रॉस। बस हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि वेलकम टू द जंगल के बाद कुछ जादू जरूर होगा।"

    _ - 2026-07-11T203029.273

    लोग फैमिली एंटरटेनर का मतलब भूल गए हैं

    सुनील शेट्टी ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता पर बात करते हुए कहा. "किसी भी फिल्म की सक्सेस इंडस्ट्री की सफलता है, खासतौर पर इस समय जब लोग फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों का मतलब भूलते जा रहे हैं। फैमिली एंटरटेनमेंट से मेरा मतलब है कि जिस फिल्म को आप दादी-नानी और बच्चों, पोते-पोतियों के साथ देख सकें। मैं खुश हूं, एक्साइटेड हूं और चाहता हूं कि इस तरह की फैमिली एंटरटेनर फिल्में बनती रहें।"

    Screenshot 2026-07-11 203558

    वेलकम टू द जंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 15 दिनों के अंदर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 126 करोड़ का किया था, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 180.06 करोड़ कमा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 विवाद में नया मोड़, प्रियदर्शन की एग्जिट के बाद अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी!

    यह भी पढ़ें- 'Hera Pheri 3 को 'धुरंधर' से बड़ी फिल्म...' अक्षय की फिल्म से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन का बयान, बोले- मेरी बेइज्जती की

    खबरें और भी