Taarak Mehta एक्टर संग Vicky Kaushal ने बारातियों का किया स्वागत, Shailesh Lodha के भावुक पल हुए कैमरे में कैद
विक्की कौशल का तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर के जेस्चर पर ...और पढ़ें

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शामिल हुए विक्की कौशल/ फोटो- Instagram
HighLights
विक्की कौशल ने शैलेश लोढ़ा संग किया बारातियों का स्वागत
अभिनेता ने स्वीट जेस्चर ने जीत लिया यूजर्स का दिल
तारक मेहता के फैंस ने शैलेश लोढ़ा के दोस्त को किया मिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर शैलेश लोढ़ा इस वक्त खुशी के मारे झूम रहे हैं। उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेता की बेटी की शादी जोधपुर के आइकॉनिक उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से हुई। शैलेश लोढ़ा ने भले ही मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहने के लिए बेटी की शादी मुंबई में न की हो, लेकिन इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन सभी फोटोज और वीडियो के बीच विक्की कौशल की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो सभी का ध्यान खींच रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
शेरवानी-जैकेट पहनकर किया बारातियों का स्वागत
शैलेश लोढ़ा की बेटी के वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता विक्की कौशल वेन्यू पर शेरवानी जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर में पहुंचे। तारक मेहता एक्टर ने विक्की कौशल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया और उन्हें गेस्ट और फैमिली मेंबर्स से इंट्रोड्यूज करवाया।
इस वीडियो में कई दिल जीतने वाले मोमेंट हैं। एक वीडियो में विक्की कौशल शैलेश लोढ़ा की पगड़ी को सही करते नजर आ रहे हैं,तो वहीं दूसरे वीडियो में एक्टर बारात का स्वागत कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह दुल्हन बनी स्वरा लोढ़ा को प्यार से गले लगा रहे हैं। वीडियो में स्वरा अपने दूल्हे के साथ वरमाला के समय को सेलिब्रट करती दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta शो के 'बाघा' के पिता का निधन, आठ महीने के अंदर दो मौतों से घर पर पसरा सन्नाटा
View this post on Instagram
तारक मेहता एक्टर की भर आईं आंखें
बेटी को दुल्हन बना देखकर शैलेश लोढ़ा भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस खास मौके पर दूल्हा दुल्हन अपनी दादी से लेकर माता-पिता सभी के साथ पोज करते हुए दिखाई दिए। शैलेश लोढ़ा की बेटी की वेडिंग बॉलीवुड की किसी बड़ी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। वायरल वीडियो को देखने के बाद विक्की कौशल के स्वभाव की जमकर तारीफ हो रही है।
View this post on Instagram
हालांकि, इस खूबसूरत वेडिंग में फैंस 'तारक मेहता' के परम मित्र 'जेठालाल' को याद करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, "आपके परम मित्र मिसिंग हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जेठालाल कहां हैं...हम सभी को आपके रीयूनियन का इंतजार था।