Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई की बारिश, बाहों में कटरीना और रोमांटिक गाना... बीवी संग Vicky Kaushal का रोमांस, फोटो इंटरनेट पर वायरल

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:44 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही ह ...और पढ़ें

    मुंबई की बारिश में बीवी संग रोमांटिक हुए विक्की कौशल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मुंबई की बारिश में बीवी संग रोमांटिक हुए विक्की कौशल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल और कटरीना कैफ बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार कपल्स में से एक हैं। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां बहुत कम शेयर करते हैं। वे सिर्फ बहुत खास पल ही अपने फैंस को दिखाते हैं और उनकी हालिया तस्वीर भी उन खास पलों में से एक है।

    मानसून के महीने में मुंबई में बारिश हो रही है और इस मौसम में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी साथ में रोमांटिक मोमेंट बिताने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    मुंबई की बारिश में कटरीना-विक्की का रोमांस

    विक्की कौशल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना कैफ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में कटरीना और विक्की बालकनी में बैठकर मुंबई की बारिश (Mumbai Rain) का आनंद ले रहे हैं। व्हाइट टी-शर्ट में विक्की बारिश को निहार रहे हैं और उनके कंधे पर सिर रखी हुईं कटरीना इस पल में खोई हुई हैं।

    रोमांटिक गाने के साथ पल को बनाया खास

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "बारिश और तुम।" यही नहीं, उन्होंने इस फोटो के बैकग्राउंड में रोमांटिक और सोलफुल स्लो सॉन्ग (Romantic and Soulful Song) भी लगाया है। यह गाना रेखा भारद्वाज का गाया हुआ गाना 'फिर से कहो' (Phir Se Kaho) है। इंटरनेट पर कपल की ये फोटो वायरल हो रही है और फैंस जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    Vicky Kaushal

    यह भी पढ़ें- Katrina Kaif या विक्की कौशल, किसकी तरह दिखते हैं बेटे विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा

    कटरीना-विक्की का वर्क फ्रंट

    'मेरी क्रिसमस' फिल्म के बाद से ही कटरीना बड़े पर्दे से गायब हैं। पिछले साल ही वह एक बेटे की मां बनी हैं और इस वक्त मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। दूसरी तरफ विक्की कौशल ब्लॉकबस्टर ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' के बाद आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) की तैयारी में हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे रंग से उन्हें...', 17 साल पहले Katrina Kaif ने एक्टर की नाक में किया था दम; सेट को बनाया युद्ध का मैदान