11 घंटे में बना था Tamannaah Bhatia का आइटम सॉन्ग, शाह रुख खान के कहने पर हुई थीं राजी
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का एक कल्ट आइटम सॉन्ग महज 11 घंटे में शूट हुआ था।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
तमन्ना भाटिया का हॉट आइटम सॉन्ग
सालभर पहले रिलीज हुआ था ये गीत
शाह रुख खान के कहने पर किया गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की सबसे हॉट अदाकारा के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम जरूर शामिल होता है। फिल्मी करियर में अपनी मूवीज के अलावा आइटम सॉन्ग को लेकर चर्चा में रहती हैं।
सालभर पहले तमन्ना का एक ऐसा कल्ट आइटम सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी हॉटनेस से आग लगा दी थी। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग महज 11 घंटे में रेडी हुआ था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग
फिल्म स्त्री 2 में आज की रात व वेब सीरीज बैड्स ऑफ बालीवुड (The Bads Of Bollywood) के गाने गफूर (Ghafoor) में तमन्ना भाटिया की परफार्मेंस को खूब सराहा गया। इसके बारे में तमन्ना ने हाल ही में कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान के शो पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद शाह रुख खान की एक्ट्रेस के प्यार में Vijay Varma? रोमांटिक डेट पर साथ आए नजर
-1781596815762.jpg)
तमन्ना बताती हैं कि इससे पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ मेरी एक छोटी मीटिंग हुई थी, जब मैंने उनके साथ एक विज्ञापन किया था।उसके बाद उन्होंने मुझे गफूर गाने के लिए फोन किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आप इस गाने को करोगी? उनकी बात सुनकर मैंने सोचा कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए जो चीजें की हैं, वैसा शायद किसी दूसरे ने नहीं किया होगा।
-1781596822845.jpg)
उनके कहने पर मैं गाना तो क्या बैकफ्लिप भी कर सकती थी। आगे फराह खान ने बताया कि वो पूरा गाना महज 11 घंटे में शूट हुआ था। हमने सुबह नौ बजे गाने की शूटिंग शुरू की थी और रात के आठ बजे पैकअप कर लिया था। इस गाने में तीन अलग-अलग सेट्स पर तमन्ना ने चार कास्टूयम चेंज किए थे जो काबिल ए तारीफ है।
आपको बता दें कि बैडस ऑफ बॉलीवुड में तमन्ना भाटिया का गफूर आइटम सॉन्ग हिंदी सिनेमा के सबसे हॉटेस्ट सॉन्ग में से एक माना जाता है।
इस मूवी में नजर आएंगी तमन्ना
बात की जाए तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उसका नाम वन (Vvan) है, जोकि एक सुपर नेचुरल थ्रिलर है। इस मूवी में तमन्ना की जोड़ी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग बनेगी। गौर किया जाए वन की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
