विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजेनस मॉडल बनीं Tamannaah Bhatia! फिल्मों में आइटम नंबर्स को लेकर एक्ट्रेस की दो टूक

Published: Tue, 23 Jun 2026 01:30 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में आइटम सॉन्ग्स को करने को लेकर खुलकर बातचीत की है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. इंडस्ट्री की सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया

  2. आइटम सॉन्ग्स के दम पर अभिनेत्री ने बनाई पहचान

  3. फिल्मों में काम करने से ज्यादा आइटम सॉन्ग्स की फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया वह अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने अपनी अदाकारी का जलवा हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक बखूबी बिखेरा है। लेकिन मौजूदा समय में वह आइटम सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं। 

स्त्री 2 और रेड 2 जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में तमन्ना भाटिया ने अपने आइटम सॉन्ग्स से फैंस के दिलों पर बिजली गिराने का काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आइटम नंबर्स के चुनाव को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है- 

तमन्ना भाटिया ने क्यों चुनी आइटम नंबर्स की राह

कवाला... और आज की रात... जैसे गानों के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता में खूब बढ़त देखी गई। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि तमन्ना ने इन डांस नंबर के लिए एक फिल्म करने की फीस से भी ज्यादा पैसे लिए।

यह भी पढ़ें- Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे Salman Khan के जीजा, जुनैद को भी मिला अहम रोल

Tamannaah Bhatia

ऐसे में तमन्ना की यह रणनीति अभिनेत्रियों के लिए एक बिजनेस मॉडल बन सकती हैं। वह बताती हैं- मैंने उन डांस नंबर्स को इस सोच के साथ नहीं किया था कि यह एक बिजनेस मॉडल बन जाएगा। मुझे लगता है कि हम उस समय में हैं, जहां आपका प्रभाव ज्यादा महत्वपूर्ण है न कि आप कितने समय के लिए स्क्रीन पर दिखते हैं।

Tamannaah Bhatia (1)

आप प्रोजेक्ट के किसी भी हिस्से में परफॉर्म कर सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि उस प्रोजेक्ट में आप कितना प्रभावित कर पाते हैं। वर्तमान समय में आपको इंडस्ट्री में इसी के हिसाब से मान्यता मिलती है।

इसलिए मैं अपनी छोटी से छोटी उपस्थिति में भी ज्यादा से ज्यादा प्रभाव डालने की कोशिश करती हूं, क्योंकि मेरा उद्देश्य हमेशा ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचने का रहा है। फिर वह बात एक्टिंग की हो या अपने बिजनेस की।

इस मूवी में नजर आएंगी तमन्ना

आने वाले समय में तमन्ना भाटिया आपको आइटम नंबर्स नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम वन है, जोकि एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है। इस मूवी में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त 2026 में वन को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 11 घंटे में बना था Tamannaah Bhatia का आइटम सॉन्ग, शाह रुख खान के कहने पर हुई थीं राजी