Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पापा बनने के बाद सामने आया Varun Dhawan का पहला पोस्ट, बेटी के जन्म पर Priyanka Chopra ने दी बधाई

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:56 AM (IST)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) पहली बार माता-पिता बन गए हैं। 3 जून को वरुण की वाइफ नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। ...और पढ़ें

    वरुण धवन ने शेयर किया पहला पोस्ट (Photo Credit-Instagram)
    वरुण धवन ने शेयर किया पहला पोस्ट (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। देर रात उनकी वाइफ और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने एक बेटी का जन्म दिया है। इसके साथ ही वरुण और नताशा पहली बार माता-पिता बने हैं। फर्स्ट टाइम पापा बनने को लेकर अब वरुण धवन का पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। 

    जिसमें वह पिता बनने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सहित से तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी हैं। आइए एक नजर वरुण धवन के इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं। 

    वरुण ने शेयर किया पहला पोस्ट

    सोमवार 3 जून को वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद अब वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्स्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एनिमेशन वीडियो शामिल रखा और कैप्शन में लिखा है-

    ये भी पढ़ें- बेटी के जन्म से पूरी हुई Varun Dhawan की सालों पहले की तमन्ना, ऑन कैमरा रिवील की थी फैमिली प्लानिंग

    हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। 

    इस तरह से वरुण धवन ने पहली बार पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर वरुण का ये लेटेस्ट पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। सिनेमा जगत के फिल्मी सितारे सहित तमाम फैंस उन्हें बेस्ट विशेस दे रहे हैं। 

    इन सेलेब्स से मिली बधाइयां

    वरुण धवन और नताशा दलाल को तमाम सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं। एक्टर के पोस्ट पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा समांथा रुथ प्रभु, ईशा गुप्ता और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेसेज ने भी नताशा और वरुण को बधाइयां दी हैं। बता दें कि आने वाले समय में वरुण फिल्म बेबी जॉन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनल', Varun Dhawan के बेटी का पिता बनने पर अर्जुन कपूर-करण जौहर ने लिखा स्पेशल मैसेज