Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी के जन्म से पूरी हुई Varun Dhawan की सालों पहले की तमन्ना, ऑन कैमरा रिवील की थी फैमिली प्लानिंग

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:13 AM (IST)

    अभिनेता Varun Dhawan और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के घर देर रात एक नन्ही परी आई है। नताशा बेटी के जन्म देकर पहली बार मां बनी हैं। वरुण से ...और पढ़ें

    फैमिली को लेकर सालों पहले वरुण कर चुके थे प्लानिंग (Photo Credit-Instagram)
    फैमिली को लेकर सालों पहले वरुण कर चुके थे प्लानिंग (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. पहली बार मां बनीं नताशा दलाल
    2. वरुण धवन के घर बेटी ने लिया जन्म
    3. सालों पहले फैमिली प्लानिंग को लेकर बोले थे वरुण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड और सुपरस्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। देर रात वरुण की पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने एक बेटी को जन्म दिया है और पहली बार मां बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। वरुण और नताशा के घर इस नन्हीं शहजादी के रूप में किलकारी गूंजी है। 

    सोशल मीडिया पर हर कोई वरुण धवन को पहली बार पिता (Varun Dhawan Daughter) बनने के मौके पर बधाइयां दे रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण शुरुआत से ही एक बेटी के पापा बनना चाहते थे। इसको लेकर उन्होंने सालों पहले निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 5 में खुलकर बात की थी। 

    वरुण धवन ने बेटी को लेकर कही थी ये बात

    कई साल पहले कॉफी विद करण 5 में वरुण धवन एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग नजर आए थे। इस दौरान शो के होस्त करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में उनसे बड़ा सवाल पूछा और कहा कि एक्टर शाहिद कपूर की तरह क्या एक चीज करना चाहते हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनल', Varun Dhawan के बेटी का पिता बनने पर अर्जुन कपूर-करण जौहर ने लिखा स्पेशल मैसेज

    इस पर वरुण ने कहा- उनके बच्चे, मतलब ये है कि मैं उनकी तरह ही एक फैमिली चाहता हूं। जोकि मेरे बच्चे हों, उनकी एक बेटी है और मुझे भविष्य में एक बेटी ही चाहिए। इस तरह से बेबी जॉन अभिनेता ने ऑन कैमरा फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ी बात की थी। 

    खबरें और भी

    ऐसे में अब ये कहा जा सकता है कि भगवान ने वरुण की तम्मान पूरी कर दी और एक बेटी के रूप में उनके घर परी को भेज दिया है।

     इस फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन 

    ओटीटी फिल्म बवाल के बाद से वरुण धवन एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। आने वाले समय में वह फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं। इस मूवी के पोस्टर और फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रखा है। 

    ये भी पढ़ें- Varun Dhawan Baby Girl: वरुण-नताशा ने किया पहले बच्चे का स्वागत, डेविड धवन बने दादा