Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनल', Varun Dhawan के बेटी का पिता बनने पर अर्जुन कपूर-करण जौहर ने लिखा स्पेशल मैसेज

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:56 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के घर सोमवार रात लक्ष्मी ने जन्म लिया। बेटी का पिता बनने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई कपल के लिए ब ...और पढ़ें

    वरुण धवन और नताशा दलाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    वरुण धवन और नताशा दलाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Varun Dhawan Baby Girl: एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा आखिरकार पेरेंट्स बन गए। उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। वरुण ने जब से यह अनाउंसमेंट की थी कि वह पिता बनने वाले हैं, तब से फैंस उनके बेबी के इस दुनिया में आने के इंतजार में थे और आखिरकार ये इंतजार सोमवार रात खत्म हुआ। डेविड धवन ने बेटी पैदा होने की बात कन्फर्म की। वरुण के एक बच्ची के पिता बनने की जानकारी सामने आते ही उनके लिए विशेज का सैलाब उमड़ पड़ा है। 

    डेविड धवन अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए थे। उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। इसके अलावा वरुण धवन की मम्मी और भाभी भी अस्पताल के बाहर नजर आए। उन्होंने भी बेटी पैदा होने की बात कन्फर्म की।वहीं, फैंस ने वरुण और नताशा को बधाई दी है। 

    वरुण-नताशा को मिली बधाई

    वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) को सेलिब्रिटीज और फैंस की तरफ से बधाइयां मिली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म फ्रैटर्निटी से कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

    करण जौहर ने लिखा कि वह वरुण और नताशा के एक बेटी के पिता की खबर से बहुत खुश हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर किया, 'मेरे बेबी को बेबी गर्ल हुई है। मैं बहुत खुश हूं। प्राउड मम्मा और पापा को बधाई। नताशा और वरुण आपको मेरा ढेर सारा प्यार।'

    अर्जुन कपूर ने भी जताई खुशी

    अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया, 'बेबी जॉन को बेबी हुआ है। पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनली लॉक हुई। वरुण और नताशा को बधाई। नियारा, अभीर और जॉय के पास अब एक बहन है।'

    खबरें और भी

    फैंस ने भी किया विश

    यूजर्स ने वरुण के पापा बनने पर उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन और नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। हम उन्हें बधाई देते हैं और बेटी और मां की अच्छी सेहत की कामना करते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'बेबी गर्ल कॉन्ग्रैचुलेशन्स।'

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan Baby Girl: वरुण-नताशा ने किया पहले बच्चे का स्वागत, डेविड धवन बने दादा