'मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया?' बच्ची का वीडियो देख पिघला Vijay Deverakonda का दिल, फैन को घर पर किया इनवाइट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह न्यूली मैरिड कपल से शिकायत कर रही है। अब एक्टर ने रिएक्शन ...और पढ़ें
HighLights
विजय देवरकोंडा ने लिटिल फैन को दिया जवाब
लिटिल फैन को स्टार कपल से थी ये शिकायत
अब विजय देवरकोंडा के घर जाएगी लिटिल फैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी खूब चर्चा में रही। कपल ने फैंस के द्वारा दिए गए नाम को अपना वेडिंग टाइटल VIROSH रखा। दोनों ने शादी से चंद दिन पहले फैंस को गुडनाइज दी थी।
उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैंस के साथ भी खुशी शेयर की हैं। उन्होंने न केवल हैदराबाद में एक फैन मीट रखा, बल्कि देशभर में मिठाई बंटवाई थी। अब सोशल मीडिया पर एक लिटिल फैन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची ने कपल से शादी में न बुलाने की वजह पूछी।
बच्ची ने की विजय से शिकायत
हाल ही में, विजय देवरकोंडा की एक छोटी फैन ने एक वीडियो बनाकर उनसे पूछा कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि विजय देवरकोंडा का भी ध्यान गया। उन्होंने अपनी लिटिल फैन के वीडियो पर कमेंट किया और उन्हें अपने घर पर खाने के लिए इनवाइट किया।
विजय देवरकोंडा ने किया कमेंट
वीडियो के कमेंट बॉक्स में विजय देवरकोंडा ने रीजनल लैंग्वेज में बच्ची को लंच पर बुलाया। उन्होंने कहा, "मैं आपको लंच पर बुलाऊंगा। आप मुझे बता कि आपका फेवरेट खाना और मिठाई क्या है। ताकि हम सब घर पर ही पकाएंगे और खुशी से आपके साथ खाएंगे।" बच्ची के इस वीडियो पर रश्मिका मंदाना ने लाइक के साथ रिएक्शन दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गईं सासू मां; कब और कहां होगा रिसेप्शन?
View this post on Instagram
रश्मिका और विजय की आगामी फिल्में
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई थी। कपल की वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हुई थी। शादी के बाद से ही कपल लाइमलाइट से दूर हो गया। शादी के बाद दोनों अपनी आगामी फिल्म रणबाली की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह फिल्म सितंबर के महीने में रिलीज होगी। यह शादी के बाद उनकी साथ में पहली फिल्म होगी।