Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम बनने के बाद पहली बार थिएटर्स में लौटेंगे Vijay Thalapathy, 'जन नायकन' नहीं ये बड़ी फिल्म होगी रिलीज?

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 04:00 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    विजय थलापति की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय थलापति की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बड़े पर्दे पर फिर नजर आएंगे विजय थलापति

    2. जन्मदिन पर फैंस को देंगे खास सरप्राइज

    3. इस दिन रिलीज होगी सुपरस्टार की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विजय थलापति का नाम जरूर शामिल होता है। हाल ही में विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीता है और एक्टर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं। 

    इस बीच खबर आ रही है कि तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद विजय थलापति पहली बार सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहा हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि वह फिल्म जन नायकन नहीं है। 

    थिएटर्स में लौटेंगे विजय थलापति

    दरअसल विजय थलापति ने राजनीति में एंट्री मारने से पहले ये साफ कर दिया था कि जन नायकन उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी। लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट मामले में फंसी हुई और अब तक रिलीज नहीं हो पा रही है।

    यह भी पढ़ें- Jan Nayagan के साथ हो गया खेल, लीक के बाद टीवी पर टेलीकास्ट हुई विजय थलापति की फिल्म

    thalapathy vijay (2)

    इस बीच अब एनडीटीवी की खबर में ये दावा किया गया है कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म मास्टर को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा।

    thalapathy vijay (1)

    ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि कुछ दिन बाद 22 जून को विजय थलापति का 52वां जन्मदिन मनाया जाएगा और उनके फैंस के लिए खास तोहफे के तौर पर मास्टर मूवी दोबारा से थिएटर्स में पेश की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मास्टर फिल्म चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिले जैसे अहम इलाकों में लगभग 100 थिएटर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।

    हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये विजय की चाहने वालों के लिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक बड़ा सरप्राइज पैकेज हो सकता है। बताया जा रहा है कि उनके जन्मदिन से तीन दिन पहले 19 जून को मास्टर बड़े पर्दे पर री-रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    विजय के करियर की सबसे धांसू फिल्म

    साल 1992 में आई फिल्म नालाया थीरपू से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले विजय थलापति ने कुल 69 मूवीज में काम किया, जिनमें साल 2021 में आई निर्देशक लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मास्टर सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस मूवी ने ग्लोबली 230 और भारत में 190 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें- विजय थलापति के शपथ ग्रहण में नीले रंग की साड़ी पहन पहुंचीं तृषा कृष्णन, सादगी से जीता फैंस का दिल