जब Rani Mukerji की अस्पताल में हो गई थी अदला-बदली, आंखें बनी सुरक्षा कवच; बचपन का मजेदार किस्सा
रानी मुखर्जी ने एक बार अपना चाइल्डहुड किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि वह अस्पताल में बचपन में एक्सचेंज हो गई थीं। कैसे एक्ट्रेस की आंखें उनकी सेवियर ...और पढ़ें

पैदा होते ही रानी मुखर्जी हुई थीं एक्सचेंज/ फोटो- Instagram
HighLights
जब अस्पताल में बदल गई थीं रानी मुखर्जी
ऐसे मां ने लगाया बेटी का पता
पंजाबी परिवार के रूम में हो गई थीं बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। वे भले ही कम फिल्में करती हों, लेकिन उनके चुनाव ऐसे होते हैं कि दर्शक खुद-ब-खुद सिनेमाघरों में खिंचे चले आते हैं। खास बात यह है कि लोग रानी मुखर्जी की न सिर्फ एक्टिंग के दीवाने हैं, बल्कि उनकी आवाज, मुस्कान और आंखों की तारीफ करते नहीं थकते।
क्या आपको पता है कि एक बार बचपन में रानी मुखर्जी की इन्हीं खूबसूरत आंखों ने उन्हें खोने से बचा लिया था? इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद रानी ने अपनी एक खास बातचीत में किया था। क्या है रानी के बचपन से जुड़ा यह मजेदार किस्सा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स।
अस्पताल में बदल गई थीं रानी मुखर्जी
सिमी ग्रेवाल से बातचीत में रानी मुखर्जी ने खुद बचपन में अस्पताल में एक्सचेंज होने का किस्सा शेयर किया था। 'मर्दानी' एक्ट्रेस ने कहा था, "जब मैं पैदा हुई थी, तो मैं एक पंजाबी कपल के रूम में पहुंच गई थी और वहां से मेरी मां मुझे लेकर आई थीं। दरअसल, इसके पीछे एक मजेदार कहानी है। जब मैं पैदा हुई थी, तो अस्पताल में बदल गई थी। मेरी मां ने दूसरे बच्चे को देखा और बोलीं, 'यह मेरी बेटी नहीं है, इसकी आंखें ब्राउन नहीं हैं, मेरी बेटी की भूरी आंखें हैं। जाओ और मेरी बच्ची को ढूंढो।'"
बचपन की यादों को ताजा करते हुए रानी मुखर्जी ने आगे कहा, "जब मेरी मां ने मुझे ढूंढना शुरू किया, तो वहां एक पंजाबी परिवार था, जिनके घर आठवीं बार बेटी हुई थी। मैं वहीं थी। आज भी वे लोग मजाक में बोलते हैं कि तुम पंजाबी हो।"
खबरें और भी

'मेरी मां खड़े होकर अंकल से बात कर रही थीं'
सिमी ग्रेवाल से बात करते हुए रानी ने बताया कि अस्पताल में अदला-बदली की यह कन्फ्यूजन तब हुई, जब नर्स उन्हें लेकर गई। एक्ट्रेस ने कहा, "ऐसा हुआ था कि जब बच्चे पैदा होते हैं, तो उन्हें कुछ टैग लगाया जाता है। लेकिन लगता है कि नर्स मुझे कुछ बदलने के लिए लेकर गई और वापस लाते हुए कन्फ्यूज हो गई। जब वह दूसरे बेबी को मेरी मां के पास रखकर गईं, तो उस दौरान मेरी मम्मी एक अंकल से बात कर रही थीं। बातें करते-करते अचानक मेरी मां ने बेबी की तरफ देखा और बोलीं, 'हे भगवान, यह मेरा बेबी नहीं है...मेरी बेटी की ब्राउन आंखें हैं।'"

रानी मुखर्जी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि उन्हें पहले से ही ऐसा महसूस होता था कि उनकी शादी एक पंजाबी परिवार में होगी। उनकी यह प्रेडिक्शन सच साबित हुई और साल 2014 में एक्ट्रेस ने आदित्य चोपड़ा से शादी की। इसके बाद साल 2015 में इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया। रानी अपनी बेटी को मीडिया की लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखती हैं।