Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपनी शर्तों पर Shah Rukh Khan ने शुरू किया था करियर, खुद के घमंडी होने पर ऑन कैमरा कही थी ये बात

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 03:58 PM (IST)

    शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के किंग माने माते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर अपने कमाल के अभिनय की छाप छोड़ने वाले शाह रुख को लेकर अलग-अलग धारणा बनी हुई हैं। कोई ...और पढ़ें

    शाह रुख खान ने घमंडी होने पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit-X)
    शाह रुख खान ने घमंडी होने पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. इस तरह से इंडस्ट्री में शाह रुख खान ने किया डेब्यू
    2. खुद के घमंडी होने पर शाह रुख खान ने कही थी बड़ी बात
    3. 32 साल पहले हिंदी सिनेमा में रखा कदम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 32 साल से हिंदी सिनेमा पर बतौर कलाकार राज करने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को भला कौन नहीं जानता। अपने दमदार अभिनय के दम पर शाह रुख किसी भी फिल्म को हिट कराने की गारंटी माने जाते हैं। इसके अलावा ऐसी भी कहा जाता है कि रोमांस के किंग शाह रुख खान असल जिंदगी में थोड़े घमंडी हैं। 

    लेकिन इस धारणा पर शाह रुख खान का खुद क्या मानना है, आइए जानते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले अभिनेता का क्या माइंडसेट था, उस पर भी विस्तार में चर्चा करते हैं। 

    क्या सच में घमंडी हैं शाह रुख खान

    बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार के तौर पर शाह रुख खान के स्टारडम के काफी चर्चे हैं। एक तबका मानता है कि इतना बड़ा फनकार होने के बाद भी शाह रुख बिल्कुल भी घमंड नहीं रखते हैं। वहीं दूसरे तबके की धारणा है कि पठान फिल्म कलाकार में थोड़ी बहुत ईगो की समस्याएं हैं। 

    इस मामले को लेकर शाह रुख खान ने 2000 के दशक में लहरें नेटवर्क को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उनसे इसी मालमे को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर अभिनेता ने बताया- मैं नहीं जानता, अगर इंसान में आत्म सम्मान को घमंड कहा जाता है तो मैं हूं घमंडी। 

    यही बात मैं किसी मैगजीन को बोलता हूं तो वह पहली लाइन को काट देते हैं और दूसरी लाइन मैं घमंडी हूं लिख देते हैं। दूसरी बात ये है कि मैं जब कोई फिल्म साइन करता हूं तो मैं मेकर्स को काफी परेशान करता हूं या फिर कह लीजिए की डिटेल्स के लिए बोलता हूं। मैं स्टेज का आर्टिस्ट हूं और मुझे फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट विद सीन्स और डायलॉग के सुनना पसंद है न की डायरेक्ट आकर कोई मुझे बोले ये फिल्म है या कहानी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- बेटी की फिल्म में बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे Shah Rukh Khan, सुहाना को एक्शन सिखाने के लिए साउथ से आएंगे एक्सपर्ट

    फिल्मों को लेकर शुरू से थी खास तैयारी 

    अपनी बात को आगे जारी रखते हुए शाह रुख खान ने कहा था- एक स्टेज कलाकार होने की वजह से मेरी टेक्निक पहले से ही अच्छी थी और थोड़ा बहुत मेहनत कर के मैंने उसे पॉलिस कर लिया। मेरा केस ये था कि मैं जो भी फिल्म करूंगा अपनी मर्जी से करूंगा, साफ सुथरी मूवीज करना मेरा विचार रहा है। 

    सिर्फ फिल्म करने के लिए मैं उसे साइन करूं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। मुझे किरदार की अहमियत और फिल्म कहानी का सार समझ आता है भी मैं इसे करने के लिए राजी होता हूं। फिर चाहें फिल्म मेकर्स अच्छा है या बुरा अगर वास्तव में उसकी मूवी में दम है तो मैं इसके लिए आगे बढ़ता हूं।

    इस मूवी से शाह रुख खान ने बॉलीवुड में रखा कदम

    छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाह रुख खान ने बतौर काल साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस मूवी में उनके साथ उस वक्त के सुपरस्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी अहम किरदारों में मौजूद रहे। आलम ये रहा कि पहली ही फिल्म में कमाल के एक्टिंग से शाह रुख ने हर किसी का दिल जीत लिया। 

    शाह रुख खान की अगली मूवीज

    फिल्म डंकी के बाद से शाह रुख खान ने फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले रखा है। 2023 में पठान और जवान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर के बाद अब शाह रुख अपने बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। एक्टर की अगली मूवी का नाम द किंग है जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के लिए शाह रुख खान ने कही ऐसी बात, सुनकर हैरत में पंजाबी सिंगर, कहा 'ड्रिंक्स के बाद मूड में...'