Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाला कौन है 23 साल का गबरू नौजवान? छोटे रोल से लूटी लाइमलाइट

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:35 PM (IST)

    बॉर्डर 2 का क्रेज ऑडियंस में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। फिल्म में मुख्य किरदारों का काम तो दर्शकों को पसंद आ ही रहा है, लेकिन वॉर ड्रामा में सनी ...और पढ़ें

    कौन हैं सनी देओल के बेटे का किरदार अदा करने वाला ये 23 साल का लड़का/ फोटो- Instagram

    कौन हैं सनी देओल के बेटे का किरदार अदा करने वाला ये 23 साल का लड़का/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. इस अभिनेता ने निभाया था सनी देओल के बेटे का किरदार

    2. अंगद सिंह कलेर बनकर छोटे से सीन से जीता सबका दिल

    3. अभिषेक बच्चन से शाह रुख खान तक, सितारों संग किया काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। 32 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 'धुरंधर' को पछाड़ते हुए उसका ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ा।

    अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म में दिलजीत दोसांझ से लेकर वरुण धवन, अहान शेट्टी सभी सितारों के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि, एक और किरदार फिल्म में ऐसा था, जिसका मूवी में किरदार छोटा था, लेकिन फैंस ने उनके काम को काफी सराहा। कौन है सनी देओल के बेटे का किरदार निभाकर लाइमलाइट लूटने वाला ये एक्टर, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    इस एक्टर ने निभाया था सनी देओल के बेटे का किरदार

    बॉर्डर 2 में सनी देओल के बेटे 'अंगद' का किरदार निभाने वाला ये एक्टर कोई और नहीं, बल्कि गुनीत संधू है। 28 जनवरी 2003 में गुनीत का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आए थे। बॉर्डर 2 में 'अंगद सिंह कलेर' के किरदार में गुनीत को काफी पसंद किया जा रहा है। सनी देओल स्टारर फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा हो, लेकिन काफी इम्पेक्टफुल है। फैंस ने फिल्म में उनके काम को नोटिस भी किया।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 6: सनी पाजी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, वीकडे में भी किया धांसू कलेक्शन

    [image] - 2976613

    आर बाल्की की फिल्म से किया था डेब्यू

    गुनीत ने साल 2023 में निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में उन्होंने क्लासमेट का रोल निभाया था। इसके अलावा वह 2025 में फिल्म 'घिच पिच' में भी नजर आए थे। इसके अलावा वह वूट पर आई ओरिजिनल सीरीज 'साइबर वार' और 'जब वी मैच' में भी काम कर चुके हैं। गुनीत कई टीवी कमर्शियल्स भी कर चुके हैं। बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान के साथ उन्होंने कैडबरी का एड किया था।

    [image] - 1700741

    इस पंजाबी एक्टर के बड़े फैन हैं गुनीत संधू 

    गुनीत संधू पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के बड़े फैन हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुनीत ने दिलजीत दोसांझ के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "इनके पोस्टर के साथ तस्वीरें खिंचवाने से लेकर, उनके साथ बॉर्डर 2 में काम करने तक, वह भी आइकॉनिक सीन में, सपना सच हो गया।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Guneet Sandhu (@theguneetsandhu)

    बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए गुनीत ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ मैं आपको बता नहीं सकता कि आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके मुझे कैसा महसूस हो रहा है। वह सीन याद करके मेरे अभी भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं आपको हमेशा से एडमायर करता हूं। एक ही फिल्म में आपके साथ काम करना और एक फ्रेम में आपके साथ खड़े होना, मुलाकात, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"गुनीत संधू के इंस्टाग्राम पर 9 हजार फॉलोअर्स हैं।  

    यह भी पढ़ें- Border 2 के इस सीन को देख टूटा फैंस का दिल, कहा -'ऐसा मत किया करो, सारे इमोशन्स बह गए'