Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Box Office Day 10: यामी गौतम की आर्टिकल-370 ने फिर मारी दहाड़, 10 दिनों में दना दन हुई धन की वर्षा

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 09:57 AM (IST)

    Yami Gautam की फिल्म आर्टिकल-370 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए यामी गौतम के अभिनय की हर जगह सराहना हो र ...और पढ़ें

    आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में किया 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन / फोटो- Imdb
    आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में किया 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन / फोटो- Imdb

    HighLights

    1. यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारा अर्धशतक
    2. बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर संभल गयी 'आर्टिकल-370'
    3. आर्टिकल 370 ने 10 दिनों में किया इतना बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Day 10 Collection: यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म 'आर्टिकल-370' ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी।

    आर्टिकल-370 ने पहले वीकेंड पर 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला था। हालांकि, जैसे ही मंडे आया फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

    अब एक बार फिर से यामी गौतम (Yami Gautam) की 'आर्टिकल-370' (Article-370) ने दूसरे वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस फिल्म ने 10 दिनों में कितना कारोबार किया है, चलिए देखते हैं पूरे आंकड़े-

    यामी गौतम की फिल्म ने संडे को किया धमाका

    उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यामी गौतम (Yami Gautam) की 'आर्टिकल-370 को उनके करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताया जा रहा है। उनके एक्शन से लेकर आर्टिकल 370 की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेकंड वीकेंड काफी अच्छा बीता है।

    यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office: 'आर्टिकल 370' ने 9वें दिन कमाई के मामले में पकड़ी रफ्तार, 50 करोड़ से महज चंद कदम दूर

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को करीबन 5.5 करोड़ का कारोबार करने वाली इस मूवी के लिए दूसरा संडे काफी अच्छा रहा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने सिंगल डे पर 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    आर्टिकल 10 डेज कलेक्शन 

    • पहला दिन - 5.9 करोड़ रुपए
    • दूसरा दिन -  7.4 करोड़ रुपए
    • तीसरा दिन - 9.6 करोड़ रुपए
    • चौथा दिन -  3.25 करोड़ रुपए
    • पांचवा दिन - 3.3 करोड़ रुपए
    • छठा दिन -  3.15 करोड़ रुपए
    • सातवां दिन - 3 करोड़ रुपए
    • आठवां दिन -  3 करोड़ रुपए
    • नौंवा दिन -  5.5 करोड़ रुपए
    • दसवां दिन - 6.5 करोड़ रुपए
    • टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-   50.6 करोड़ रुपए 

    यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया अर्धशतक

    'आर्टिकल-370' दुनियाभर में भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन इंडिया में फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई है। यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर आर्टिकल-370 ने 10 दिनों में ही 50 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ तक का हुआ है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.5 करोड़ तक पहुंची है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यामी गौतम की फिल्म के पास एक अच्छी कमाई करने के लिए ये पूरा हफ्ता बचा हुआ है। फ्राइडे को इस फिल्म को टक्कर देने के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Article 370 One Week Collection: एक हफ्ते में भर गयी 'आर्टिकल 370' की झोली, सबको पीछे छोड़ कर डाला इतना बिजनेस