Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12वें दिन अचानक बढ़ी Cocktail 2 की कमाई, मंगलवार को रोमांटिक फिल्म ने किया धांसू कमबैक

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:47 PM (IST)

    अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से कमबैक किया है। ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कॉकटेल 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2 का दबदबा

    2. शाहिद कपूर की फिल्म ने किया कमबैक

    3. हर रोज बंपर कलेक्शन कर रही है कॉकटेल 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के दो सप्ताह पूरा करने की दहलीज पर खड़ी ये रोमांटिक फिल्म कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं हैं।

    रिलीज के दूसरे मंगलवार को कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है और बंपर कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। आइए जानते हैं कि 12वें दिन इस हिंदी मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है, जिसकी चर्चा तेज हो रही है।

    बंपर कमाई कर रही है कॉकटेल 2

    अक्सर देखा जाता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री मारते ही फिल्म की कमाई का स्तर नीचे की तरफ गिरने लगता है। सोमवार को कॉकटेल 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। लेकिन मंगलवार को कॉकटेल 2 ने बाजी पलट दी है और रिलीज के 11वें दिन से ज्यादा कारोबार हर किसी को हैरान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 ने विदेशों में लहराया कामयाबी का परचम, वर्ल्डवाइड कमाई में Welcome To The Jungle पर पड़ी भारी

    Cocktail 2 worldwide collection

    गौर किया जाए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर इस मूवी के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कॉकटेल 2 ने दूसरे मंगलवार के दिन करीब 2 करोड़ की इनकम की है, जो नई फिल्मों की रिलीज और वर्किंग डे के हिसाब से कमाई का अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    cocktail2

    इसके साथ अब कॉकटेल 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 85 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जिस तरह से फिलहाल कॉकटेल 2 की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि ये फिल्म लाइफटाइम 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, फिल्म के लिए ये काम आने वाले समय में आसान नहीं होने वाला है।

    कॉकटेल 2 ने नहीं मानी हार

    दरअसल बीते हफ्ते सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। लेकिन इसके बावजूद कॉकटेल 2 ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की है और बंपर कलेक्शन कर हार न मानने की दावेदारी पेश की है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 का तख्त भी नहीं हिला पाई Welcome To The Jungle, शाहिद कपूर की फिल्म की शुक्रवार को शानदार कमाई