De De Pyaar 2 Worldwide Collection: इंटरनेशनल मार्केट में दे दे प्यार दे 2 की धूम, छू लिया कमाई का जादुई आंकड़ा
De De Pyaar 2 Collection Day 11: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक मूवी दे दे प्यार दे 2 ने ग्लोबली कमाई के मामले अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है ...और पढ़ें
-1764063357600_m.webp)
दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दे दे प्यार दे 2 ने दुनियाभर में जमाई धाक।
11 दिन में वर्ल्डवाइड छू लिया ये आंकड़ा।
ग्लोबली कमाल कर रही है अजय देवगन की मूवी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दे दे प्यार दे 2 फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह को पूरा करने की कगार पर खड़ी हुई है। रिलीज के दूसरे वीकेंड के बाद भी अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ रही है। कमाई के मामले में दे दे प्यार दे 2 ने देश और दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
खासतौर पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दे दे प्यार दे 2 अव्वल निकली है। रिलीज के 11वें दिन इस रोमांटिक थ्रिलर ने ग्लोबली कमाई के मामले में जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड दे दे प्यार दे 2 ने छूआ जादुई आंकड़ा
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से दे दे प्यार दे 2 को पॉजिटिव रिव्यू मिला है, जो इसकी कमाई का बड़ा कारण माना जा रहा है। रिलीज के 11 दिन के भीतर इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ग्लोबली दे दे प्यार दे 2 ने पूरी दुनिया में 100.22 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
-1764065060287.jpg)
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, रविवार को 100 करोड़ के पहुंची इतनी करीब
फिल्म की ओवरसीज कमाई 22.72 करोड़ रही है, जबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा 77.65 करोड़ हो गया है। इस आधार पर कहा जाए तो एक फिल्म बनने के लिए दे दे प्यार दे 2 ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। हालांकि, अभी अपना बजट निकालने से दे दे प्यार दे 2 कोसों दूर है, जो 130 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।
दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन ग्राफ-
वर्ल्डवाइड- 100.62 करोड़
नेट इंडिया- 77.65 करोड़
ओवरसीज- 22.72 करोड़
नई रिलीज का नहीं पड़ा असर
14 नवंबर 2025 को दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके बाद 21 नवंबर को 120 बहादुर और मस्ती 4 जैसी नई मूवीज को रिलीज किया गया है। लेकिन, अजय देवगन की इस मूवी के आगे बाकी सभी फिल्में कमाई के मामले में फिलहाल कमजोर साबित हुई हैं और दे दे प्यार दे 2 पर इनका कोई खास असर पड़ता नहीं दिखा है।