Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड लेवल ''खजाने' की मालिक बनी Dhamaal 4 की मंडली, दुनियाभर में कॉमेडी फिल्म की कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:49 AM (IST)

    बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 दुनियाभर में धमाकेदार कमाई के सिलसिले को बरकरार रखे हुए है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धमाल 4 फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट

    2. 13वें दिन भी धमाल 4 ने की अच्छी कमाई

    3. दुनियाभर में धमाल 4 ने किया असली कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट फिल्म धमाल 4 की रिलीज को जल्द ही दूसरा सप्ताह पूरा हो जाएगा। इतना समय बीतने का बाद भी धमाल 4 (Dhamaal 4) कमाई के मामले में ना तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हार मान रही है और ना ही वर्ल्ड लेवल पर इसका ग्राफ नीचे आ रहा है। 

    हर रोज धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। यही क्रम रिलीज के 13वें दिन भी देखने को मिला है और दुनियाभर में इस कॉमेडी मूवी ने एक बार फिर से तगड़ी कमाई कर ली है। आइए जानते हैं कि दूसरे बुधवार को धमाल 4 का बिजनेस कितना रहा है। 

    ग्लोबली धमाल 4 ने जमाई धाक

    जिस तरह से फिल्म धमाल 4 में दिखाया गया है कि कलाकारों की पूरी मंडली एक पुराने खजाने की तलाश में लगी हुई है, ठीक उसी तरह से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 पर जो नोटों की बारिश हो रही है, उससे कहीं न कहीं मेकर्स के हाथ खजाना लगा और वे मालामाल हो रहे हैं। 

    dhamaal 4 worldwide collection day 10

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का हल्ला बोल, अजय देवगन की कॉमेडी मूवी ने कमाई में मारी बाजी

    गौर किया जाए धमाल 4 की रिलीज के 13वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर अजय देवगन की इस कॉमेडी मूवी ने दूसरे बुधवार को पूरी दुनिया में करीब 4 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब धमाल 4 का टोटल ग्लोबली कलेक्शन 183 करोड़ हो गया है। जबकि ओवरसीज के मामले में ये हिंदी फिल्म अब तक 23 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। 

    खबरें और भी

    dhamaal 4 worldwide collection

    इंटरनेशनल मार्केट में जिस तरह से निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल 4 की कमर्शियल परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि इस कॉमेडी फिल्म को विदेशी जनता की तरफ से लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

    200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी धमाल 4

    जिस तरह से फिलहाल धमाल 4 की कमाई वर्ल्ड लेवल पर चल रही है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि जल्द ही ये मूवी ग्लोबली 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो धमाल 4 इस साल की एक और ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन सकती है, जो वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के कलेक्शन के कल्ब में एंट्री लेगी। इससे पहले बॉर्डर 2, धुरंधर 2 और भूत बंगला ये कारनामा कर चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- बुधवार को अचानक बदली Dhamaal 4 की चाल, 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख थमेंगी मेकर्स की सांसे