Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने रौंद डाली साउथ की ब्लॉकबस्टर, कमाई में कर दिया पत्ता साफ

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 01:53 PM (IST)

    स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 ने इस वक्त कमाई के मामले में सही मायनों में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अव्वल

    2. कांतारा चैप्टर 1 को फिल्म ने चटाई धूल

    3. रणवीर सिंह की फिल्म ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है और इस फर्स्ट वीक में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड भी कायम कर दिए हैं। हर दिन धुरंधर द रिवेंज एक न एक फिल्म को कलेक्शन के मामले में पछाड़ती हुई नजर आ रही है। 

    अब धुरंधर 2 ने साउथ की एक ब्लॉकबस्टर मूवी को धूल चटाई है। आइए जानते हैं कि निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने अब कौन सी मूवी को कमाई में मात दी है। 

    धुरंधर 2 से हारी ये साउथ मूवी

    हिंदी फिल्मों के अलावा धुरंधर 2 हर दिन कमाई के मामले में साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करती नजर आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले वीक में रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने वर्ल्डवाइ़ड 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 के 'चौधरी असलम' की नई फिल्म का हुआ एलान, इस थ्रिलर में नजर आएंगे Sanjay Dutt

    DHURANDHAR2 (2)

    इसके साथ ही धुरंधर 2 ने साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल बीते साल रिलीज होने वाली कांतारा चैप्टर 1 ने ग्लोबली 852.19 करोड़ का कारोबार किया था।

    इस लिहाज से धुरंधर 2 इस साउथ मूवी से कोसों दूर निकल गई है और एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है। आपको बता दें कि रिलीज के पहले हफ्ते में 1000 करोड़ की कमाई करने के मालमे में अब धुरंधर पहली हिंदी फिल्म बन गई है, इससे पहले ये कारनामा कोई और बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। 

    धुरंधर द रिवेंज के निशाने पर ये साउथ मूवीज

    जिस तरह से मौजूदा समय में धुरंधर 2 कमाई के मामले में प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि आने वाले समय में वह साउथ की बड़ी फिल्मों को भी धूच चटा सकती है, जिन्होंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, उनकी डिटेल इस प्रकार है-

    खबरें और भी

     

    पुष्पा 2- 1800 करोड़

     

     

    बाहुबली 2- 1788 करोड़

     

     

    आर आर आर- 1230 करोड़

     

     

    केजीएफ चैप्टर- 1215 करोड़

     

     

    कल्कि 2898 एडी- 1042 करोड़

     

    धुरंधर 2 की बढ़ती लोकप्रियता और फैंस में क्रेज को मद्देनजर रखते हुए ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि ये सभी साउथ फिल्में इस हिंदी मूवीज के आगे झुकती हुईं नजर जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के अनकट वर्जन में क्या है खास? 20 घंटे की फ्लाइट लेकर अमेरिका फिल्म देखने पहुंची फैन