Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: मंगलवार को Varun Dhawan की फिल्म को आई राहत की सांस, अचानक बढ़ी कमाई

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:14 PM (IST)

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वापसी करके दिखाई है। ...और पढ़ें

    है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. है जवानी तो इश्क होना है ने की वापसी

    2. पांचवें दिन फिल्म के खाते में आई इतनी रकम

    3. वरुण धवन की फिल्म को मिली राहत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म का नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' है। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद वरुण ने इस साल की दूसरी फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में वापसी की है। कमाई के मामले में अब तक इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का मामला फिफ्टी-फिफ्टी रहा है।

    लेकिन रिलीज के पांचवें दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है और शानदार कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस मूवी कितना बिजनेस किया है।

    'है जवानी तो इश्क होना है' की पांचवें दिन कमाई

    अपने पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन संग एक पार फिर से वरुण धवन ने 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म के जरिए वापसी की है। उम्मीद की जा रही थी कि वरुण और डेविड की जोड़ी वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, लेकिन फिलहाल अधर में अटका हुआ है।

    hai jawani to ishq hona hai movie (1)

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan ने ठुकरा दी थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली 400 करोड़ी फिल्म, Kangana Ranaut संग करने वाले थे थ्रिलर

    वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बिजनेस के मामले में अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश है। जिसका अंदाजा आप 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज के पांचवें दिन के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.50 करोड़ का कारोबार किया है,

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

    जो वर्किंग डेज के लिहाज से एक ठीकठाक आंकड़ा माना जा रहा है। गौर किया जाए अब 'है जवानी तो इश्क होना है' के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो इस फिल्म ओवरऑल कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्ट में कौन-कौन

    फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिर्फ वरुण धवन के कंधों पर नहीं रही, बल्कि इस मूवी में अन्य कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। मूवी में आपको वरुण के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम किरदारों को अदा किया है।

    मालूम हो कि बतौर निर्देशक 'है जवानी तो इश्क होना है' डेविड धवन के फिल्ममेकिंग करियर की आखिरी फिल्म है, इस फिल्म के बाद वह डायरेक्शन से रिटायरमेंट लेने का एलान पहले ही कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 'कुछ फिल्मों की कुंडली होती है...', No Entry के सीक्वल पर नहीं लगा ताला, निर्देशक ने दी गुड न्यूज