विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Insidious 5 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'इंडियाना जोन्स 5' को छोड़ा पीछे, अब टॉम क्रूज करेंगे मिशन इम्पॉसिबल?

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Mon, 10 Jul 2023 08:38 PM (IST)

Insidious The Red Door Box Office इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फ्रेंचाइजी में बहुत कम ऐसी हैं जिन्हें अच्छा बिजनेस ...और पढ़ें

Insidious 5 The Red Door topped the international box office. Photo- Twitter
Insidious 5 The Red Door topped the international box office. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉरर फ्रेंचाइजी इनसिडियस की पांचवीं फिल्म द रेड डोर ने दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'इंडियाना जोन्स- द डायल ऑफ डेस्टिनी' को पीछे छोड़ दिया है, जो दूसरे हफ्ते में चल रही है। खास बात यह है कि इनसिडियस 5 के लिए समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिलीजुली रही थी। 

दुनियाभर में में शानदार प्रदर्शन

इंसिडियस दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी है, जिसकी फायदा फिल्म को शुरुआती बिजनेस में मिला है। आम तौर पर हॉरर जॉनर दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंसिडियस 5 इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘इंसिडियस: द लास्ट की’ से भी बेहतर ट्रेंड कर रही है। इसका निर्देशन पैट्रिक विल्सन ने किया है, जो इस सीरीज के लीड एक्टर भी हैं। 

बता दें, विल्सन और रोज बायर्न अभिनीत और ब्लमहाउस निर्मित यह फ्रेंचाइजी 2011 में जेम्स वान के निर्देशन में शुरू की गई थी। इन फिल्मों का ग्लोबल कलेक्शन 570 मिलियन डॉलर (लगभग 4708 करोड़ रुपये) से अधिक रहा है। 

भारत की बात करें तो फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की तुलना में ठीकठाक है। भारत में भी पिछले चार सालों में किसी हॉरर फिल्म के लिए यह हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है। 

साल 2011 में ‘इंसिडियस’ जब रिलीज हुई थी तो इसे बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक माना गया था। फिर साल 2018 में इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म रिलीज की गई थी। ‘इंसिडियस’ रूह कंपा देने वाले हॉरर सींस के लिए जानी जाती है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों को अकेले देखने के चैलेंज भी दर्शकों के सामने रखे जा चुके हैं।

इंडियाना जोन्स 5 पड़ी कमजोर

दूसरी ओर, इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी ने दूसरे हफ्ते में 26.5 मिलियन डॉलर (लगभग 218 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। 

इंडियाना जोन्स 5, 30 जून को रिलीज हुई थी। हालांकि, भारत में यह फिल्म 29 जून को ही रिलीज कर दी गयी थी। यह भी हॉलीवुड की एक बेहद चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी है। हैरीसन फोर्ड इस फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाते रहे हैं और यह उनकी आखिरी फिल्म थी। यह फिल्में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब की गई हैं।

मिशन इम्पॉसिबल 7 से होगा मुकाबला

12 जुलाई को टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 रिलीज हो रही है, जो बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है। भारत में इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है। सिर्फ पीवीआर में इसके एक लाख से अधिक टिकट बिच चुके हैं। ऐसे में 'इनिसिडियस 5' को दुनियाभर में कड़ी चुनौती मिलने वाली है।