Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Worldwide Collection: इंटरनेशनल मार्केट में चमकी मर्दानी 3, वर्ल्डवाइड कर डाली धुआंधार कमाई

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:24 PM (IST)

    Mardaani 3 Worldwide Collection Day 2: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा रा ...और पढ़ें

    मर्दानी 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मर्दानी 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये मूवी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

    सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में मर्दानी 3 का सिक्का खूब चल रहा है, जिसकी बदौलत वर्ल्डवाइड ये मूवी बंपर नोट छापने में कामयाब हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के दो दिन में ग्लोबली मर्दानी 3 ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    वर्ल्डवाइड मर्दानी 3 की बंपर कमाई

    पिछले दो मर्दानी मूवीज के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वालीं रानी मुखर्जी एक बार फिर से लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी राव की भूमिका में कमबैक करती हुई नजर आई हैं। इस रोल में फैंस रानी को काफी पसंद करते हैं और यही कारण है कि सिनेमाघरों में मर्दानी 3 की डिमांड बढ़ती हुई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Review: खौफनाक खेल, फिर जरूरी सवाल... रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' पिछली फिल्मों से ज्यादा खतरनाक?

    mardaani3

    बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने कम स्क्रीन्स में भी मर्दानी 3 कमाल कर रही है और भर-भर के नोट छापती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए मर्दानी 3 के दो दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ये मूवी पूरी दुनिया में 13 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जोकि इस कम बजट वाली फिल्म के कमाई का अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    mardaani3 (1)

    जिस तरह से मर्दानी 3 रिलीज के पहले दो दिन में कलेक्शन करके दिखाया है, उससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि रविवार को इस मूवी की कमाई में काफी बढ़ा उछाल देखने को मिलेगा और इस ग्लोबली कलेक्शन में मोटा इजाफा देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मर्दानी 3 सही मायने मे एंटरटेनिंग मूवी निकली है। 

    रानी की शानदार वापसी

    3 साल पहले रिलीज होने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के जरिए रानी मुखर्जी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब वह मर्दानी 3 के जरिए कमबैक कर रही हैं, जोकि शुरुआती दिनों में असरदार नजर आ रहा है। मालूम हो कि बीते साल रानी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Trailer: बैखौफ, निडर, दमदार... 'मर्दानी 3' से रानी मुखर्जी की वापसी, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

    मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस सफलता का मुख्य कारण क्या है?