Hanuman Ansh को टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस की 'गद्दी' पर बैठी Mirzapur The Movie, सातवें दिन किया धांसू कलेक्शन
Mirzapur The Movie Collection: क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म ने सातवें दिन भी धमाकेदार कलेक्शन किया है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। बिना किसी प्रमोशन के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने एक हफ्ते में ही 150 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie Collection) ने टॉक्सिक और हनुमान अंश को कड़ी टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर कब्जा कर लिया है।
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भले ही टॉक्सिक का जादू चंद दिनों में ही खत्म हो गया हो, लेकिन हनुमान अंश जैसी चर्चित फिल्म के सामने मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। इस फिल्म ने सातवें दिन भी धांसू कलेक्शन से फिल्म क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले गुरुवार को 7 करोड़ रुपये के पार बिजनेस कर लिया है जिसके बढ़ने की भी उम्मीद है। इस लिहाज से फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 145 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 170 करोड़ के पार है।
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
एक तरफ वीकडेज में फिल्मों की कमाई घट जाती है, दूसरी तरफ मिर्जापुर द मूवी की कमाई वीकडेज में भी 10 करोड़ के ऊपर ही रही। फिल्म ने बीते दिन तो 12 करोड़ के पार बिजनेस किया था।
- पहला दिन- 25.75 करोड़
- दूसरा दिन- 32 करोड़
- तीसरा दिन- 36 करोड़
- चौथा दिन- 16 करोड़
- पांचवां दिन- 15.60 करोड़
- छठा दिन- 12.55 करोड़
- सातवां दिन- 7.04 करोड़ (शुरुआती आंकड़ा)
मिर्जापुर द मूवी के बारे में
मिर्जापुर द मूवी से पहले इस पर सीरीज बनाई गई थी जो तीन सीजन के साथ अब तक के टॉप रेटेड थ्रिलर शोज में से एक बना हुआ है। प्राइम वीडियो पर सीरीज की सफलता के बाद ही मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाया जो अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच रही है।
