विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Conjuring 4 Collection: बागी 4-द बंगाल फाइल्स से आगे निकली द कॉन्ज्यूरिंग 4, संडे को कर डाली धांसू कमाई

Published: Mon, 15 Sep 2025 04:03 PM (IST)

The Conjuring Last Rites Collection हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स का भारत में जादू इतना जबरदस्त है ...और पढ़ें

द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. द कॉन्ज्यूरिंग 4 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
  2. 11 दिन में द कॉन्ज्यूरिंग ने किया धांसू कलेक्शन
  3. भारत में बागी 4 से भी आगे निकली द कॉन्ज्यूरिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Conjuring Last Rites Box Office Collection: इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हॉलीवुड फिल्मों का भारत में जबरदस्त क्रेज है। मिशन इम्पॉसिबल हो या फिर सुपरहीरो की फिल्में... हमेशा से ही हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में शानदार कमाई की है। इन दिनों द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स (The Conjuring Last Rites) भी कुछ ऐसा ही कर रही है। इस फिल्म ने 10 दिन के अंदर धमाल मचा दिया है।

द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी के अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं और सभी ने अच्छी कमाई की है। 5 सितंबर 2025 को फ्रेंचाइजी की आखिरी और चौथी फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स रिलीज हुई। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और दर्शक की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन यह कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने बागी 4 (Baaghi 4) और द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को भी पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी द कॉन्ज्यूरिंग

द कॉन्ज्यूरिंग 4, बॉलीवुड मूवीज द बंगाल फाइल्स और बागी 4 के साथ भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन तो शानदार ओपनिंग की है, 10वें दिन भी इसकी कमाई जबरदस्त रही। सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे संडे यानी 10वें दिन द कॉन्ज्यूरिंग ने करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इंग्लिश से कमाई 1.49 करोड़ रुपये हुई, जबकि हिंदी से फिल्म का 1.5 करोड़ का कलेक्शन रहा। फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ भारत में 75.31 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड ये नंबर 2625 करोड़ रुपये है। 

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 15 मिनट की इस खौफनाक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 2000 करोड़ के पास पहुंचा कारोबार

बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को किया पीछे

संडे को बागी 4 और द बंगाल फाइल्स के लिए भी बढ़िया अवसर था, क्योंकि पिछले हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। मगर दोनों फिल्में द कॉन्ज्यूरिंग को पछाड़ने में असफल रहीं। बागी 4 की संडे की कमाई जहां 2.15 करोड़ रुपये रही, जबकि द बंगाल फाइल्स ने 19वें दिन 1.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बागी 4 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ क्रॉस नहीं कर पाया है और द बंगाल फाइल्स अभी 14.16 करोड़ रुपये पर ही है।

यह भी पढ़ें- दर्शकों को डराकर Baaghi 4 का खेल बिगाड़ रही है ये हॉरर फिल्म, 5 दिन में तोड़ डाला बाहुबली 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।