Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अभिषेक मल्हान- एल्विश यादव के बाद ये फेमस Youtuber जाएगा बिग बॉस?, रोस्ट करने में है माहिर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:34 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सफलता के बाद अब मेकर्स ने टीवी पर बिग बॉस-17 की प्लानिंग में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के लिए मेक ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17: अभिषेक- एल्विश के बाद अब ये फेमस यूट्यूबर जाएगा सलमान के शो बिग बॉस में । Photo-Instagram
    Bigg Boss 17: अभिषेक- एल्विश के बाद अब ये फेमस यूट्यूबर जाएगा सलमान के शो बिग बॉस में । Photo-Instagram

    HighLights

    1. एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बाद बिग बॉस के घर में जाएगा ये फेमस यूट्यूबर
    2. अभिषेक मल्हान से जुड़ा है कनेक्शन
    3. अब तक बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट को कर चुका है रोस्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होते ही अब बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लगातार 16 सफल सीजन के बाद अब मेकर्स ने टीवी पर सलमान खान के शो का 17 वां सीजन लाने की प्लानिंग शुरू कर दी है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 और ओटीटी पर मिली सफलता के बाद अब मेकर्स अपने इस शो को एक लेवल और अप करने का मन बना रहे हैं, जिसके लिए वह एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज को अपने शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

    अब तक शो के लिए कई बड़े सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और एल्विश के बाद बिग बॉस 17 में एक और फेमस यूट्यूबर एंट्री कर सकता है।

    बिग बॉस 17 का हिस्सा बनेगा ये फेमस YOUTUBER

    यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। दोनों के गेम को ऑडियंस ने बहुत ही पसंद किया था। ये सलमान खान के शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट बने थे।

    अब हाल ही में बिग बॉस के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी शेयर की कि अभिषेक मल्हान के बाद उनके भाई निश्चय मल्हान उर्फ ट्रिगर्ड इंसान को बिग बॉस 17 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था।

    खबरें और भी

    लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो निश्चय ने फिलहाल सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार करते हुए कहा है कि अभी वह इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। हालांकि, निश्चय इस शो में नजर आएंगे या नहीं, इसकी अब तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    अभिषेक मल्हान के साथ मिलकर किया था सबको रोस्ट

    आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान ही नहीं, बल्कि उनके भाई निश्चय भी एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनके YOUTUBE पर 19 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। हाल ही में निश्चय उर्फ ट्रिगर्ड इंसान ने अपने भाई अभिषेक मल्हान का यूट्यूब किया था।

    इतना ही नहीं, अपने भाई को समर्थन देते हुए उन्होंने उनके पीठ पीछे बुराई करने वाले पूजा भट्ट से लेकर फलक नाज और अविनाश सचदेव तक हर किसी को बुरी तरह से रोस्ट किया था। ट्रिगर्ड इंसान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।