Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 करोड़ के कर्ज में डूबे Rajpal Yadav के सपोर्ट में उतरा टीवी स्टार, फैंस बोले- क्राउड फंडिंग करते हैं

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 05:14 PM (IST)

    9 करोड़ के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी इस मुश्किल घड़ी में अब एक-एक करके सितारे मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे ह ...और पढ़ें

    राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरा ये टीवी एक्टर/ फोटो- Instagram

    राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरा ये टीवी एक्टर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पर्दे पर अपने अभिनय से सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव की स्माइल कहीं खो गई है। इस वक्त कॉमेडियन एक्टर अकेले अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

    9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर की इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। अब उनके बाद एक टीवी एक्टर भी राजपाल यादव के सपोर्ट में सामने आया है और इंडस्ट्री से उनकी मदद करने के लिए साथ आने की गुजारिश भी की है।

    राजपाल यादव की हालत देख टीवी एक्टर का टूटा दिल

    सोनू सूद के बाद अब छोटे पर्दे पर 'श्रीराम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े होने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सीनियर, बहुत ही टैलेंटेड एक्टर राजपाल यादव को इतने दर्द भरे दौर से गुजरते देखकर मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया है। वह हमेशा हमारे चेहरों पर अनगिनत स्माइल लेकर आए, हमें हंसाया और कई ऐसे यादगार पल दिए, जिसे हम कभी नहीं भुला सकते। आज उन्हें हमारी जरूरत है।"

    यह भी पढ़ें- राजपाल यादव के लिए मसीहा बने तेज प्रताप यादव, चेक बाउंस मामले में की लाखों की मदद

    उन्होंने आगे लिखा, "एक सह-कलाकार और इंसानियत के नाते, मैं अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करूंगा। मैं निर्माता-निर्देशक और हमारी फिल्म फर्टेनिटी के मेंबर्स से भी ये गुजारिश करूंगा कि वह एक साथ आए और इंसानियत के नाते उनकी इस मुसीबत का सॉल्यूशन निकालें। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है और फैमिली कभी अपनों का साथ नहीं छोड़ती।"

    gurmeet choudhary

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया समर्थन

    भले ही आधी से ज्यादा इंडस्ट्री अभी इस मामले में शांत बैठी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर गुरमीत चौधरी के इस एक्स पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा, "यह बात सच में दिल में चुभ रही है कि वेटरन कॉमेडियन राजपाल यादव को लंबे समय से चल रहे उनके 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है। फैमिली फ्रेंड्स कोई साथ नहीं है, इस बयान के बाद सोनू सूद और गुरमीत मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड फैमिली, यही समय है साथ खड़े हो जाओ प्लीज।"

    खबरें और भी

    rajpal yadav case  (1)

    दूसरे यूजर ने लिखा, "सर हम सब मिलकर उनके लिए क्राउड फंडिंग कर लेते हैं।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अच्छा लग रहा है ये देखकर फिल्म इंडस्ट्री में अभी भी अच्छे लोग बाकी हैं, जो लोगों की मदद के लिए सामने आते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav की हालत देख पसीजा Sonu Sood का दिल, 9 करोड़ के कर्जे में डूबे एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ