Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस में आते ही Ankita Lokhande से भिड़ीं 'सास', बोलीं- 'जिस दिन तुमने विक्की को लात मारी...'

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 09:06 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Promo रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फैमिली वीक में अंकिता लोखंडे की मां और सासू मां ने एंट्री की। इस दौरान अंकिता की अपनी सास से अनबन हो गई। श ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां की हुई लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां की हुई लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे की सास से हुई अनबन
    2. विक्की के पिता ने अंकिता की मां को सुनाई थी खरी-खोटी
    3. विक्की को लात मारने पर अंकिता से खफा हुआ ससुराल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: विवादित शो 'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच इतनी लड़ाई हुई थी कि एक एपिसोड में दोनों की मांओं को बुलाया गया था, ताकि वे उन्हें समझा सके। मगर इस दौरान विक्की जैन की मां का अंकिता के प्रति व्यवहार लोगों को खूब खटका था। अब विक्की की मां फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस के घर में आईं और एक बार फिर सास-बहू के बीच अनबन देखने को मिली।

    फैमिली वीक में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मां और विक्की जैन (Vicky Jain) की मां की एंट्री हुई है। अंकिता की मां ने आते ही शो में सबसे पहले अपनी लाडली को गले लगाया और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद एंट्री विक्की की मां की होती है। शो में आते ही विक्की की मां ने अंकिता की क्लास लगा दी और एक ऐसी बात कह दी, जिससे एक्ट्रेस भड़क गईं।

    अंकिता लोखंडे की सास से हुई बहस

    अंकिता लोखंडे ने एक एपिसोड में विक्की जैन को लात मारी थी। यह बात एक्ट्रेस के ससुराल वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। एक एपिसोड में विक्की की मां ने इस पर नाराजगी भी जाहिर थी। अब एक बार फिर उन्होंने इसका जिक्र किया है। विक्की की मां ने खुलासा किया कि जिस दिन अंकिता ने उनके बेटे को लात मारी थी, उसी दिन उनके पिता ने एक्ट्रेस की मां को फोन किया था और कहा था कि क्या वह भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अपनों को देख छलकेंगे घरवाले के आंसू, विक्की-अंकिता की मां, तो मुनव्वर और मनारा की बहनें करेंगी एंट्री

    ससुर ने अंकिता की मां को सुनाई थी खरी-खोटी

    शो का लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के घर में आते ही विक्की की मां अपनी बहूरानी अंकिता के साथ थेरेपी रूम में चली जाती हैं। थेरेपी रूम में विक्की की मां ने अंकिता से कहा, "जिस दिन तुमने विक्की को लात मारी थी ना, पापा (विक्की के पापा) ने तुरंत तुम्हारी मां को फोन किया और कहा, 'तुम अपने पति को ऐसे ही लात मारती थी।'"

    खबरें और भी

    सास की यह बातें सुनकर अंकिता भड़क जाती हैं। 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने कहा, "मगर मम्मी को फोन करने की क्या जरूरत थी। अभी मेरे पापा की डेथ हुई है मम्मा। आप लोग मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Vicky Jain से शादी करके पछताईं Ankita Lokhande! पति से बोलीं- 'ढूंढ लो कोई वेल एजुकेटेड...'